लाइव न्यूज़ :

बच्चा लाल के साथ अवैध प्रेम संबंध, पत्नी चांदनी ने प्रेमी बच्चा लाल के साथ मिलकर पति प्रदीप कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 14:16 IST

Lucknow: 25 अक्टूबर को बख्शी का तालाब थानाक्षेत्र के मामपुर बाना गांव के निवासी प्रदीप कुमार गौतम (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देचांदनी उर्फ ​​ज्योति (प्रदीप गौतम की पत्नी) और उसके प्रेमी बच्चा लाल के रूप में हुई है। शराब पीने की आदत और यातनाओं से तंग आकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची।मामले की जांच और मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Lucknow:उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को बख्शी का तालाब थानाक्षेत्र के मामपुर बाना गांव के निवासी प्रदीप कुमार गौतम (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांदनी उर्फ ​​ज्योति (प्रदीप गौतम की पत्नी) और उसके प्रेमी बच्चा लाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चांदनी का बच्चा लाल के साथ अवैध प्रेम संबंध था और उसने अपने पति की शराब पीने की आदत और यातनाओं से तंग आकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच और मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि अपने प्रेम संबंध को बनाये रखने के लिए उन्होंने मिलकर प्रदीप की हत्या की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद