लाइव न्यूज़ :

Lucknow Bus Accident: चलती एसी स्लीपर बस में आग, जिंदा जले लक्खी देवी, सोनी, देवरा, साक्षी कुमारी और मधुसूदन, बेगूसराय से दिल्ली आ रहे थे 70 यात्री, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2025 13:12 IST

Lucknow Bus Accident: आग लगने से बस में सवार दो बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देLucknow Bus Accident:निजी बस में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गयी।Lucknow Bus Accident: किसान पथ पर आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी।Lucknow Bus Accident:  आग लगने के बाद बस का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए।

Lucknow Bus Accident: बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में किसान पथ पर आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने से बस में सवार दो बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गयी।

 

वर्मा ने बताया कि आग लगने के बाद बस का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए वहीं बस में सवार यात्रियों को पुलिस और जनता की मदद से कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। एसीपी ने बताया कि यात्रियों के अनुसार बस में करीब 80 से 90 यात्री थे। बस से पांच शव बरामद हुये हैं, वहीं हादसे में कुछ लोग मामूली रूप घायल भी हुये हैं जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया है।

इस हादसे में लक्खी देवी (55), सोनी (26), देवराज (3), साक्षी कुमारी (2) तथा मधुसूदन (21) की मौत हो गई। वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के ‘गेयर बाक्स’ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि बस का आपातकालीन द्वार नहीं खुला और इस वजह से लोग बस से बाहर नहीं निकल सके।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। वर्मा ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के इंतजाम किये गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस में आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारउत्तर प्रदेशलखनऊPoliceअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली