लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लूटपाट, कई आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 28, 2019 05:01 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में लूटपाट के कई मामलों में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को दक्षिण पूर्वी दिल्ली के श्रीनिवासपुरी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। तीनों की पहचान गुलशन (21), सतीश कश्यप (19) और दीपक (20) के तौर पर हुई है। तीनों श्रीनिवासपुरी के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने लूटपाट के आठ मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस ने इनके पास से देसी पिस्तौल, दो कारतूस, एक स्कूटर, एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं। इस बीच पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में हुई एक अन्य घटना में एक दंपति को अपनी कार में लिफ्ट देने की पेशकश कर उनसे कथित तौर पर लूटपाट करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम के रहने वाले रोहित शर्मा, न्यू अशोक नगर के रहने वाले अतुल कुमार के तौर पर हुई है।

इस संबंध में मुन्ना लाल ने मयूर विहार पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायी है। वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में मध्य दिल्ली के कमला मार्केट में एक गैस एजेंसी के कर्मचारी से 12.49 लाख रुपये की कथित लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान वसी खान (28) सद्दाम (27), हनी (32) और बबलू (29) के तौर पर हुई है। सोनिया विहार के रहने वाले राजसिंह ने शिकायत दर्ज करायी है कि पिछले साल 12 नवंबर को जब वह 12.49 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिये जा रहे थे तभी इन सभी ने बंदूक का भय दिखाकर उनसे यह रकम लूट ली थी। पीड़ित माता सुंदरी सुदंरी रोड स्थित डीडीए फ्लैट मार्केट में एक गैस एजेंसी में मैकेनिक का काम करता है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट