लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में विवादः पश्चिम बंगाल-अकोला में दो भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

By भाषा | Published: May 25, 2019 5:04 PM

नदिया जिले में भाजपा के 23 वर्षीय एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना चकदाहा कस्बे में शुक्रवार रात करीब दस बजे हुई। उन्होंने बताया कि चकदाहा कस्बे के तपवन क्षेत्र के रहनेवाले 23 वर्षीय संतु घोष को काफी नजदीक से उस समय गोली मार दी गई जब वह एक फोन कॉल के बाद घर से बाहर निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देअकोला जिले में भाजपा के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को बाधित किया।

नदिया जिले में भाजपा के 23 वर्षीय एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना चकदाहा कस्बे में शुक्रवार रात करीब दस बजे हुई। उन्होंने बताया कि चकदाहा कस्बे के तपवन क्षेत्र के रहनेवाले 23 वर्षीय संतु घोष को काफी नजदीक से उस समय गोली मार दी गई जब वह एक फोन कॉल के बाद घर से बाहर निकले थे। अधिकारी ने बताया कि घोष को चकदाहा के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को बाधित किया। उन्होंने शनिवार को इस हत्या के विरोध में जिले कई स्थानों पर रेल यातायात को भी बाधित किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मृतक व्यक्ति का मोबाइल फोन बरामद कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों ने बताया का घोष लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। भाजपा के नदिया समिति के महासचिव तारक सरकार ने बताया, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस इस घटना के पीछे है।’’ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस आरोप से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बल को तैनात किया गया है। 

लोकसभा चुनाव पर विवाद के बाद अकोला में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

महाराष्ट्र के अकोला जिले में हाल में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर एक बहस के बाद लोगों के एक समूह ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मुंबई से करीब 580 किलोमीटर दूर जिले के मोहल्ला गांव में शुक्रवार शाम में हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक कार्यकर्ता मतीन पटेल का अपने समुदाय के लोगों के एक समूह के साथ विवाद हो गया जो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल से संबंध रखते थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘हाल ही में संपन्न आम चुनाव को लेकर एक विवाद के बाद आठ से 10 लोगों के एक समूह ने उस पर हमला किया।

उन्होंने लोहे के एक पाइप और लाठियों से पटेल पर हमला किया जिसके कारण उसकी तत्काल मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमले में 55 वर्षीय उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। कांग्रेस नेता हिदायत पटेल सहित 10 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।’’ उन्होंने बताया कि घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चार चरण में कम वोट से सभी दल परेशान!, 5वें फेस में 20 मई को वोटिंग, छठे चरण को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने झोंकी ताकत

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

भारतLok Sabha Elections 2024: 20 मई को शाम पांच बजे तक नोटिस पर जवाब दें, भाजपा उम्मीदवार गंगोपाध्याय पर एक्शन, मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी

भारतParliament House Complex 2024: संसद सौध में आपका स्वागत है माननीय, 'महा' तैयारी शुरू, बैटरी चालित वाहन, अतिथि गृह और वेस्टर्न कोर्ट हॉस्टल में रंग रोगन, यहां जानें क्या-क्या...

भारतSaran Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव की बेटी और राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी पर खतरा!, पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर, जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टChhattisgarh: छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 5 लोगों की बिछा दी गईं लाशें, हत्यारा भी उसी घर में लटका मिला

क्राइम अलर्टGhaziabad Husband-Wife Case: 28 वर्षीय पत्नी प्रिया की गला दबाकर हत्या, 30 साल के पति श्याम गोस्वामी ने खुद फांसी लगाकर दी जान, खुदकुशी से पहले कई तस्वीरें खींची और रिश्तेदारों को भेजा

क्राइम अलर्टबिहार में व्यक्ति और उसकी नाबालिग 'पत्नी' की हिरासत में हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने फूंका थाना, जानें पूरा मामला

क्राइम अलर्टलखनऊ की पीड़िता से बहरीन में दोस्ती, फिर रेप.., दहेज और धोखे से 5 महीने का गर्भपात

क्राइम अलर्टPalghar Husband Murder Wife: घर में सो रहे पति 26 वर्षीय अजय रघुनाथ बोचल की कुल्हाड़ी मारकर पत्नी ने की हत्या, आरोपी ने पुलिस से कहा- चरित्र पर संदेह करता था, कई आदमी से नाम जोड़ता