लाइव न्यूज़ :

इलाहाबादः डीएम ऑफिस के पास बेखौफ बदमाशों ने वकील को सरेआम मारी गोली, शहर में तनाव व्याप्त

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 10, 2018 13:24 IST

इलाहाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंदः डीजीपी व चीफ सेक्रेटरी का आज शहर आगमन है। चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच वकील की सरेआम हत्या।

Open in App

इलाहाबाद, 10 मई 2018: इलाहाबाद के मनमोहन पार्क कटरा इलाके में बदमाशों ने एक वकील को गोली मारकर हत्या कर दी। वकील राजेश श्रीवास्तव कचहरी की ओर जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने नलिनी फोटोस्टेट के सामने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। दिन के 10 बजे का वक्त था इसलिए आस-पास भीड़ भी मौजूद थी। लेकिन बेखौफ बदमाशों गोली मारने के बाद फरार हो गए। गोली उनकी कनपटी से सटाकर मारी गई। राजेश श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई।

गौरतलब है कि इलाहाबाद में आज मुख्य सचिव, डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह का आगमन है। इसके मद्देजनर सुरक्षा भी चाक-चौबंद रखी गई है। इसके बावजूद बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। कचहरी के आस-पास वकीलों ने प्रदर्शन किया और एक सिटी बस को आग के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- प्यार में पागल दो लड़कियां एक ही ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागीं, लव स्टोरी सुन हुए सब हैरान

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। राजेश श्रीवास्तव करछना के रहने वाले थे और इलाहाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते थे।

टॅग्स :इलाहाबादक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?