प्यार में पागल दो लड़कियां एक ही ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागीं, लव स्टोरी सुन हुए सब हैरान

By पल्लवी कुमारी | Published: May 9, 2018 03:54 PM2018-05-09T15:54:59+5:302018-05-09T15:54:59+5:30

रायगढ़ का रहने वाला युवक दो लड़कियों को एक साथ अपने प्यार के झांसे में फंसाया और दोनों को अपने साथ भगाकर ले गया।

chhattisgarh Man affair with 2 girl at same time, love story end in train | प्यार में पागल दो लड़कियां एक ही ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागीं, लव स्टोरी सुन हुए सब हैरान

प्यार में पागल दो लड़कियां एक ही ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागीं, लव स्टोरी सुन हुए सब हैरान

रायगढ़, 9 मई: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसी प्रेम कहानी देखने को मिली है, जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। रायगढ़ के एक लड़के ने एक साथ दो लड़कियों को प्यार में फंसाया। दोनों लड़कियां एक साथ एक लड़के के साथ भागी। इनके प्रेमकहानी का अंत एक ट्रेन में जाकर हुआ। आइए जानें कैस...

रायगढ़ का रहने वाला युवक दो लड़कियों को एक साथ अपने प्यार के झांसे में फंसाया और दोनों को अपने साथ भगाकर ले गया। इन दोनों लड़कियों को एक ट्रेन में युवक लेकर जा रहा था। इसमें से युवक एक लड़की को छोड़ दूसरी के साथ भाग गया। जब दूसरी लड़की को इस बात का पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया है तो उसने फौरन पुलिस से इस बात की शिकायत कर दी। 

यह भी पढ़ें- बेटे को गिरवी रखने के बाद भी कर्ज नहीं चुका पाया किसान, तंग आकर उठाया ये कदम

यह पूरी घटना रायगढ़ के बरमकेला थाना क्षेत्र की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक आरोपी युवक रोजगार की तलाश में निकला था। जहां इसने दो किशोरियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसने एक साथ दोनों को घर से भगाया और अपने साथ ले गया। ट्रेन में जब आरोपी युवक झारखंंड के टाटा नगर पहुंचा तो मौका पाकर एक लड़की को चालाकी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे उत्कल एक्सप्रेस में बिठा दिया। 

चलती ट्रेन में जब किशोरी ने रोना शुरू किया तो यात्रियों ने उसे पूछा तो लड़की ने सारा मामला बताया। इसके बाद बरमकेला पुलिस के साथ रायगढ़ जीआरपी को भी यह सूचना दी गई। इसके बाद लड़की को पुलिस ने परिजनों को सौंपा। पुलिस फिलहाल आरोपी युवक को तलाश रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: chhattisgarh Man affair with 2 girl at same time, love story end in train

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे