लाइव न्यूज़ :

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगा गुरुग्राम के स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोप, खुद लॉरेंस मूसेवाला मर्डर में है दिल्ली पुलिस की रिमांड पर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2022 20:35 IST

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की रिमांड पर चल रहे लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने रंगदारी उगाही के लिए गुरुग्राम के स्कूल प्रबंधक को धमकी दी है। लॉरेंस के गुर्गों ने फोन करके कहा है कि अगर स्कूल प्रबंधक ने पैसा नहीं दिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू हत्याकांड में पुलिस रिमाड पर चल रहे लॉरेंस बिश्नोई के गैंग पर लगा रंगदारी मांगने का आरोप गुरुग्राम के स्कूल प्रबंधक ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने पैसों के लिए उसे धमकी भरे फोन कियेस्कूल प्रबंधक ने रंगदारी की रकम का खुलासा नहीं किया और न ही गुरुग्राम पुलिस ने कुछ कहा

गुरुग्राम: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की रिमांड में पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई अभी वापस जेल भी नहीं पहुचा है कि उस पर एक और संगीन वारदात का आरोप लग गया है।

जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पैसे उगाही के लिए गुरुग्राम के स्कूल प्रबंधक को धमकी दी है कि अगर उसने वसूली के पैसे नहीं दिये तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

इस संबंध में अबी तक मिली जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधक ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने उसे फोन करके धमकी दी कि वो रंगदारी में मांगे पैसे नहीं देगा तो उसकी जान ले ली जाएगी।

लेकिन इस मामले में सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि स्कूल प्रबंधक ने उगाही की रकम के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में कहा कि उसे भी सूत्रों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बारे में पता चला है लेकिन चूंकि किसी ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है इसलिए गुरुग्राम पुलिस ने मामले में कोई भी आधिकारिक बयान जारी करने से इनकार कर दिया है।

लॉरेंस बिश्वनोई पंजाब का वो कुख्यात गैंगेस्टर है, जिसके गुर्गे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में सक्रिय हैं और यह गैंग अब तक दर्जनों से ज्यादा हत्या और फिरौती के मामले में विभिन्न राज्यों की पुलिस के निशाने पर है।

आरोप है कि इसी गैंग ने बीते 29 मई को विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। चूंकि हत्या का आरोप लॉरेंस गैग पर लगा है इसलिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में यह बात तो कबूल कर ली है सिद्धू की हत्या उसी के गैंग ने की है लेकिन हत्या के समय वो तिहाड़ जेल में बंद था। इसलिए उसका इस मर्डर में कोई कनेक्शन नहीं है।

वहीं सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पंजाब पुलिस को पता चला है कि अपराधियों का संबंध सोनीपत से है। इसलिए सोनीपत पुलिस ने पंजाब पुलिस की एसआईटी के साथ मिलकर मिलकर रातभर जिले में छापेमारी की है।

खबरों के मुताबिक मूसेवाला की हत्या में शामिल एक शूटर सोनीपत का भी है। पंजाब और दिल्ली पुलिस की कवायद में एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि सिद्धू की हत्या लारेंस बिश्नोई गैंग ने ही की है। वहीं मामले में एक अन्य फरार आरोपी गोल्डी बरार के खिलाफ पंजाब पुलिस डोजियर तैयार कर रही है, जो कनाडा में छुपा बैठा है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :गुरुग्रामक्राइमLawrenceसिद्धू मूसेवालादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी