लाइव न्यूज़ :

लातूरः 17 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार, 6 महीने की गर्भवती होने के बाद आरोपी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2025 22:19 IST

Latur: अधिकारी ने बताया, “अब तक की जांच के अनुसार, नाबालिग पीड़िता अपनी बहन के साथ रह रही थी और उसके बहनोई को आरोपी ने खेतिहर मजदूर के तौर पर काम पर रखा था।”

Open in App
ठळक मुद्दे वह खेत में बने शेड में होती थी, तो वह अक्सर वहां आता था। परिवार के सदस्यों को बताया, तो वह उसे जान से मार देगा।नाबालिग के साथ सात से आठ महीने पहले हुई घटना हाल ही में सामने आई।

Latur:महाराष्ट्र के लातूर जिले की औसा तालुका में एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सात महीने पहले लड़की से बलात्कार किया था और 30 मई को औसा थाने में मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है। एक अधिकारी ने बताया, “अब तक की जांच के अनुसार, नाबालिग पीड़िता अपनी बहन के साथ रह रही थी और उसके बहनोई को आरोपी ने खेतिहर मजदूर के तौर पर काम पर रखा था।”

उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की पर कथित रूप से कड़ी नजर रखता था और जब भी वह खेत में बने शेड में होती थी, तो वह अक्सर वहां आता था। अधिकारी ने बताया कि ऐसे ही एक मौके पर आरोपी ने नाबालिग का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया, तो वह उसे जान से मार देगा।

उन्होंने बताया कि नाबालिग के साथ सात से आठ महीने पहले हुई घटना हाल ही में सामने आई। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह छह महीने की गर्भवती है। उन्होंने बताया कि नाबालिग और उसके परिवार द्वारा दर्ज कराई गई।

शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(1)(एम) (बलात्कार), 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रLatur
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी