लाइव न्यूज़ :

बिहार: अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपों से घिरे राजद विधान पार्षद के खिलाफ लालू की बेटी ने खोला मोर्चा, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2022 17:58 IST

पटना में बीएन कॉलेज के प्रोफेसर और विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. एक युवक ने उन पर अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देराजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी पर अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश का आरोप।मामला सामने आने के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने रामबली सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। रोहिणी आचार्य ने कहा है कि ऐसे दुराचारियों को राजद में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

पटना: लड़कों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपों से घिरे राजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी के खिलाफ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसे दुराचारियों को राजद में रहने का कोई अधिकार नहीं है. रोहिणी ने ट्वीट कर कहा, 'ये नीतीश कुमार की सरकार नहीं, दूराचारियों को राजद में रहने का कोई अधिकार नहीं.'

बता दें कि पिछले दिनों एक युवक ने राजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी पर अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश करने का आरोप लगाया है. युवक ने इस संबंध में सचिवालय थाना में आईपीसी की धारा 377, 511 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक घटना की शाम 4 फरवरी को युवक अपने 2 साथियों के साथ विधान पार्षद के फ्लैट पर गया था. 

रात में विधान पार्षद ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. लड़के ने इसका विरोध किया और किसी तरह वहां से भगा. विधान पार्षद के इस मामले ने तूल पकड लिया तो विधान पार्षद पर लगे आरोप की खबर राजद के शीर्ष नेतृत्व के पास भी पहुंच गई. हालांकि, घटना के करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है. 

आरोपी विधान पार्षद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की संभावना

रोहिणी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसते हुए कहा है कि ये नीतीश कुमार की सरकार नहीं है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों के दौरान पटना के गायघाट बालिका गृह कांड मामले में जिस तरह एक के बाद एक लड़कियों ने बाहर आकर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. उसे लेकर रोहिणी ने नीतीश सरकार को घेरा है. 

इस बीच राजद सूत्रों की मानें तो आरोपी विधान पार्षद के खिलाफ पार्टी बड़ा कदम उठा सकती है. उन पर लगे आरोपों के बाद उन्हें अब पार्टी से निकालने की भी बात कही जा रही है. वहीं, जानकारों की मानें तो राजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी के लिए अप्राकृतिक यौनाचार का यह कोई पहला मौका नहीं है. 

उन पर पहले भी यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है. रामबली सिंह चंद्रवंशी न सिर्फ विधान पार्षद हैं बल्कि पटना में बीएन कॉलेज के प्रोफेसर भी हैं. करीब दो साल पहले एक युवक ने पटना के पीरबहोर थाने में रामबली के खिलाफ ठीक ऐसा ही मुकदमा दर्ज किया गया था.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारराष्ट्रीय जनता दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा