लाइव न्यूज़ :

Lakhisarai Road Accident News: 15 यात्री को लेकर विपरीत दिशा में आ रहा था टेम्पो, ट्रक ने मारी टक्कर, 9 लोग की मौत और 6 घायल, प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2024 14:20 IST

Lakhisarai Road Accident News: मृतकों की शिनाख्त वीर पासवान, विकास कुमार, विजय कुमार, दिबाना पासवान, अमित कुमार, मोनू कुमार, किशन कुमार और मनोज गोस्वामी के रूप में की गई है। इनमें से अधिकतर लोग मुंगेर से थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बिहरौरा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि टेम्पो विपरीत दिशा से आ रहा था और उसमें 15 यात्री सवार थे। नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Lakhisarai Road Accident News: बिहार के लखीसराय में बुधवार तड़के एक ट्रक और टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बिहरौरा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि टेम्पो विपरीत दिशा से आ रहा था और उसमें 15 यात्री सवार थे। मृतकों की शिनाख्त वीर पासवान, विकास कुमार, विजय कुमार, दिबाना पासवान, अमित कुमार, मोनू कुमार, किशन कुमार और मनोज गोस्वामी के रूप में की गई है। इनमें से अधिकतर लोग मुंगेर से थे।

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर तड़के तीन बजे के आसपास हुई, जिसमे नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।’’ उन्होंने बताया कि ये लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा ‘‘ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच की जा रही है।’’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के लखीसराय में एक सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

घटना लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बिहरौरा गांव में हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘बिहार के लखीसराय में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।’’

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहारPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट