लाइव न्यूज़ :

सिंगरौलीः अज्ञात महिला को भीड़ ने समझा बच्चा चोर पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, 12 गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2018 08:31 IST

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक एक घर के बाहर बैठी अज्ञात महिला को बच्चा चोर समझ कर मार दिया गया है।

Open in App

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक एक घर के बाहर बैठी अज्ञात महिला को बच्चा चोर समझ कर मार दिया गया है। बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से गरमाए बाजार के कारण एक महिला को गांव के लोगों ने तब तक पीटा जब तक की महिला की जान नहीं चली गई। 

बेचारी महिला चीख-चीखकर मदद की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने भी उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर गहरे गहरे नाले में फेंक दिया। महिला का शव शुक्रवार को पुलिस को मिला। रविवार को आए  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत सामने आया।

गुरुवार की रात महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने शुरूआती जांच में पिटाई से मौत की पुष्टि की है। अब जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में दो गांवों के कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है।

 पुलिस ने कहा था कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 25 वर्षीय महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशानों से पुष्टि हुई है। विवरण के मुताबिक, गुरुवार की रात नौ बजे के करीब बड़गड (भोस) गांव में पहुंची अज्ञात महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर  समझ कर उस समय घेर लिया जब वह एक घर के सामने बैठी थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के सिर, पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट से साबित हुआ कि महिला की पिटाई की गई है।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम