लाइव न्यूज़ :

कोटाः राजद नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब समेत तीन अरेस्ट, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2023 16:45 IST

राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की 2021 में कोविड-19 से जेल में मौत हो गई थी, हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देरामगंज मंडी इलाके में एक पुलिस जांच चौकी पर हिरासत में लिया गया। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 (संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।दिल्ली पंजीकरण नंबर वाले वाहन में दिल्ली से गोवा की यात्रा कर रहे थे और पुलिस दावे की पुष्टि कर रही है।

कोटाः पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को यहां की एक अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी और उसे संपत्ति से जुड़े एक मामले में बिहार पुलिस की एक टीम को सौंप दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिहार में गैंगस्टर से नेता बने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को उसके दोस्तों -सैफ और वसीम-के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

कोटा जिले में रामगंजमंडी शहर की उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अदालत ने तीनों व्यक्तियों को जमानत दे दी। रामगंजमंडी पुलिस थाने के प्रभारी मनोज बेरवाल ने बताया कि ओसामा और सैफ को बाद में बिहार पुलिस को सौंप दिया गया, क्योंकि दोनों व्यक्ति राज्य के सिवान जिले में इस महीने की शुरुआत में दर्ज संपत्ति से जुड़े एक मामले में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक, तीनों व्यक्तियों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब उन्होंने पुंडवा में एक नाके पर संदिग्ध गतिविधि की। इन तीनों की उम्र 30-35 साल है। वे दिल्ली की पंजीकरण संख्या वाली एक कार से यात्रा कर रहे थे। बेरवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पुलिस के अनुसार, ओसामा और उसके दोस्तों ने बताया कि वे दिल्ली से आ रहे हैं और गोवा जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने जब बिहार पुलिस से संपर्क किया तो यह पता चला कि ओसामा और सैफ पर सिवान में 10 दिन पहले संपत्ति से जुड़ा एक मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceसीवान लोकसभा सीटबिहारकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो