लाइव न्यूज़ :

पिता के साथ बहस, नीट की तैयारी कर रही 17 साल लड़की ने छात्रावास की छठी मंजिल से कूदकर दी जान, बिहार की रहने वाली थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2022 20:13 IST

एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया और मामले की आगे की जांच के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया। 

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा की पहचान शिखा यादव के रूप में की गयी है।स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में प्रत्यक्ष कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

कोटाः राजस्थान के कोटा में नीट-यूजी की तैयारी कर रही बिहार की रहने वाली 17 साल एक लड़की ने शनिवार की सुबह यहां अपने छात्रावास की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाली छात्रा की पहचान शिखा यादव के रूप में की गयी है।

 

उन्होंने बताया कि शिखा की उसके पिता के साथ किताबों और अन्य अध्ययन सामग्री को लेकर बहस हुयी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि शिखा के पिता शुक्रवार को बेटी को अपने साथ घर ले जाने के लिए कोटा पहुंचे थे क्योंकि हालिया कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के अनुपालन में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में प्रत्यक्ष कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।

कुन्हारी पुलिस थाने के एसएचओ गंगा सहाय शर्मा के अनुसार, पिता उसकी सभी किताबों और अध्ययन सामग्री को पैक कर रहे थे, जिसका शिखा ने विरोध किया, क्योंकि उसकी प्रतिबंधों को वापस लिये जाने के बाद कोटा लौटने की इच्छा थी । उन्होंने बताया कि वह अचानक छठी मंजिल पर चढ़ गई और बालकनी से नीचे कूद गई।

एसएचओ ने कहा कि लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की ने पिता के साथ बहस के बाद गुस्से में आकर इतना बड़ा कदम उठाया। एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया और मामले की आगे की जांच के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया। 

टॅग्स :राजस्थानCrime Branch of Delhi Policeबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?