लाइव न्यूज़ :

एक्स वाइफ के साथ हंसते हुए शेयर की फोटो, लिव-इन पार्टनर को नहीं आया रास तो कर डाला कत्ल..., कोलकाता में घटी प्यार की खूनी कहानी

By अंजली चौहान | Updated: March 2, 2024 09:12 IST

Kolkata Crime:लिव इन पार्टनर जिनकी उम्र लगभग तीस वर्ष है, कोलकाता में महिला के छोटे बेटे के साथ रहते थे। उस व्यक्ति ने उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन उन तीनों की एक साथ एक तस्वीर साझा की थी।

Open in App

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जहां कोलकाता में रहने वाली संहति पॉल ने अपने पार्टनर को बेहरमी से चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। महिला ने हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन करके अपने घर बुलाया और तो और महिला ने हत्या के आरोप को भी काबूला। 

इस बीच, इलाके में खबर फैलने के बाद चारों तरफ सनसनी मच गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया है और पूछताछ में जुट गई है।  

क्या है पूरा मामला

कोलकाता में किराये के मकान में लिव इन पार्टनर के रूप में रहने वाले संहति पॉल और सार्थक दास के जीवन में उस वक्त सब बदल गया जब सार्थक दास ने अपनी पूर्व पत्नी और बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ मृतक ने हंसते हुए पोज दिया और कैप्शन में लिखा #betterhalf", "#loveofmylife जैसी चीजे लिखी। 

इस फोटो के शेयर करने के कुछ समय बाद ही महिला ने अपने पार्टनर की बेहरमी से हत्या कर दी और पुलिस को खुद फोन करके घटनास्थल पर बुला लिया। 

गौरतलब है कि दोनों डेढ़ साल से किराए के फ्लैट में रह रहे थे। हाल ही में दोनों के बीच काफी झगड़े हो रहे थे। सार्थक 32 वर्षीय फोटोग्राफर है और आरोपी महिला एक मेकअप आर्टिस्ट है। बुधवार को हुई इस घटना में, पॉल ने कथित तौर पर पीड़िता पर चाकू से कई बार वार किया, जिसके बाद उसने पुलिस को बुलाया।

कॉल मिलने के तुरंत बाद, पुलिस कोलकाता के उत्तर 24 परगना में स्थित दमदम इलाके में जोड़े के अपार्टमेंट में पहुंची। उन्हें खून के कुंड में सार्थक का शव मिला, जिस पर चाकू से कई वार के निशान थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला ने पूछताछ के दौरान दास की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। हालाँकि पॉल ने दास को क्यों चाकू मारा इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

बैरकपुर के डीसीपी (साउथ जोन) अनुपम सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया और हत्या का हथियार जब्त कर लिया। उसने अपराध कबूल कर लिया। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। 

बता दें कि लिव इन पार्टनर की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मुंबई के मीरा रोड में मनोज साहनी नाम के 56 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 36 वर्षीय लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी थी। यह मामला साल 2023 के जून महीने का है जब पूरे इलाके में इस हत्या से सनसनी मच गई। 

टॅग्स :कोलकाताKolkata Policeहत्याक्राइमपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...