लाइव न्यूज़ :

Kolkata Doctor Rape-Murder: 'बेटी ने सुसाइड किया, हमें यकीन नहीं.., 3 घंटे तक इंतजार', मृतक की पड़ोसी बोलीं, जानें सब कुछ

By आकाश चौरसिया | Updated: August 14, 2024 11:24 IST

Kolkata Doctor Rape-Murder: 9 अगस्त की रात को कॉल आता है, जिसमें कॉल करने वाला अपना नाम नहीं बताता है और कहता है कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। ऐसे में परिवार सख्ते में आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देKolkata Doctor Rape-Murder: पूरा परिवार सख्ते में कि आखिर ये सब हुआ कैसेKolkata Doctor Rape-Murder: पीड़िता की पड़ोसी ने सिलसिलेवार तरीके से घटना को बतायाKolkata Doctor Rape-Murder: किसी को यकीन नहीं कि एक मेधावी छात्रा के साथ ऐसा हुआ

Kolkata Doctor Rape-Murder:कोलकाता में बीते दिनों आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर का रेप और मर्डर करने की घटना के बाद पीड़िता के परिवार को अगले दिन यानी शुक्रवार को कॉल आता है। इस पर आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के परिवार को शुरू में बताया गया कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या से हुई है।

दूसरी तरफ एनडीटीवी की रिपोर्ट बताती है कि चेस्ट मेडिसिन विभाग के सहायक अधीक्षक ने फोन किया और कहा, 'आपकी बेटी की मौत आत्महत्या से हुई है और फिर जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो हकीकत देखी। महिला के पिता ने मीडिया को बताया, उन्होंने कहा कि कॉल के दौरान अधिकारी ने अपना नाम नहीं बताया।

मीडिया से बात करते हुए पड़ोसी ने कहा, 'यह जो हादसा हुआ, मेरे पड़ोसी 9 अगस्त को चीखते-पुकारते हुए, रोते हुए मुझसे लिपटती हैं, मुझसे कहती है कि सबकुछ खत्म हो गया और मेरी लड़की ने सुसाइड कर लिया है। ये खबर आई है, अस्पताल से आई है, इसके बाद उन्होंने कहा वो नहीं मान सकती है कि पीड़िता ऐसा कोई कदम उठा सकती है'। 

इसके बाद पीड़िता के माता-पिता, पड़ोसी और उनका कर्मचारी गए, तो वहां पर तीन घंटा खड़े रखा, एक माता-पिता जिसकी 31 वर्षीय बच्ची ऐसे खत्म हो जाती है, उनको 3 घंटा खड़ा रखा और मां-बाप हाथ जोड़ते रहे और कहते रहे कि बच्ची का मुंह एक बार दिखाओ, नहीं दिखाया गया। तीन घंटे बाद माता-पिता सेमिनार रूम में जाते हैं, अपनी बेटी के शव की फोटो लाते हैं, जिसके मुंह में खून था, बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, उसका पैर दोनों राइट एंगल में था। एक पांव बेड के इस तरफ और दूसरा पांव बेड के उस तरफ पड़ा हुआ था। मामूली तौर पर इस तरह पैर को नहीं चीरा जा सकता है।

ऐसा हुई मृत्यु..पीड़िता के चश्में को कूटा गया और इसकी वजह से मृतका की आंखों से खून निकल गया, गले दबाकर मारा गया और जो मैं बोल रही हैं, वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वायरल हुआ है, ये कोई मनगढ़ंत नहीं है, प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन करुंगी, पीड़िता जो टॉपर थी और अपने दम पर उसने मेडिकल पेपर क्रेक किया और ऐसे में जो कुछ बोल रही हूं, वो सब कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है। 

टॅग्स :कोलकातानिर्भया केसनिर्भया गैंगरेपपश्चिम बंगालMamta Banerjeeकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल