लाइव न्यूज़ :

खंडवाः महानगरी एक्सप्रेस के डिब्बों की तलाशी, दो यात्री के पास 3.20 करोड़ रुपए की बेहिसाबी नकदी जब्त, जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2021 15:51 IST

खंडवा के शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने की प्रभारी बबीता कठेरिया ने मंगलवार को बताया कि रविवार रात को नकदी जब्त करने के बाद दोनों लोगों को हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे सुरक्षा बल की सहायता से महानगरी एक्सप्रेस के दो डिब्बों की तलाशी ली।दो यात्रियों के पास से 3.20 करोड़ के नोट जब्त किए गए। दोनों व्यक्तियों के पास नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे।

खंडवाःमध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने रेलगाड़ी से वाराणसी से मुंबई जा रहे दो व्यक्तियों के पास 3.20 करोड़ रुपए की बेहिसाबी नकदी जब्त की है।

 

 

खंडवा के शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने की प्रभारी बबीता कठेरिया ने मंगलवार को बताया कि रविवार रात को नकदी जब्त करने के बाद दोनों लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से महानगरी एक्सप्रेस के दो डिब्बों की तलाशी ली।

तब दो यात्रियों के पास से 3.20 करोड़ के नोट जब्त किए गए। दोनों व्यक्तियों के पास नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने कहा कि डीआरआई के अधिकारी दोनों व्यक्तियों को आगे पूछताछ और मामले की जांच की लिए अपने साथ इंदौर ले गए हैं।

ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

 बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला थाना अंतर्गत मजदिया ढाला के समीप मंगलवार तड़के एक ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी। कुरसैला थाना प्रभारी मनीष रजक ने बताया कि कटिहार-बरौनी रेल खंड पर सुबह करीब 4 बजे हुए इस हादसे में मरने वालों में मलिनिया गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल (32) और तनुकी मंडल (40) शामिल हैं।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश तथा तनुकी अपने घरों से तड़के शौच के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि काफी देर होने पर भी उनके घर नहीं लौटने को लेकर आसपास से जानकारी प्राप्त की गई जिसके बाद कुछ पशुपालकों द्वारा मस्जिद ढाला के समीप दो व्यक्तियों के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े होने की बात बतायी और तब इस बारे में सूचना कुरसेला थाने को दी गई।

टॅग्स :भारतीय रेलवाराणसीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला