लाइव न्यूज़ :

मां ने बेटे को मारकर जलाई लाश, कसूर- मां को चिढ़ाया था

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 19, 2018 15:21 IST

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 43 साल की मां ने अपने ही 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्‍या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम का है। घर से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस को 14 साल के बच्चे का शव मिला

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक मां ने अपने ही 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद महिला ने बेटे के शव को घर के पीछे के केले के बगान में जलाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक मामला तिरुवनंतपुरम से 60 किलोमीटर दूर कोल्लम का है। महिला ने पुलिस पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल ली है।

पुलिस ने आरोपी महिला जया (43 साल) को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला जया ने बेटे की हत्या करने के बाद पति के साथ उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बेटे की हत्या के बाद अपने पति को भी झूठ बोला, उसने बोला कि बेटा लापता हो गया है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जब घर का सर्च किया तो वहां से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस को शव मिला। कई बार पूछताछ करने के बाद महिला ने बताया कि उसने ही अपने बेटे जीतू को मारा है। पुलिस ने महिला के बयान में कई विरोधाभास पाए। 

आरोपी जया ने बताया कि उसके बेटे जीतू ने किसी बात पर उसे चिढ़ाया तो उसने गुस्‍से में आकर उसकी हत्‍या कर दी। किसी के उकसाने की प्रकृति का तुरंत पता नहीं लगाया जा सकता लेकिन जया के पति ने का कहना वह मानसिक रूप से बीमार है। वहीं, कोल्‍लम पुलिस कमिश्‍नर डॉ. ए श्रीनिवास ने कहा कि मामले में जांच अभी जारी है। शव के ऑटोप्‍सी के बाद स्‍थानीय चर्च में अंत्‍येष्‍टि की गयी।

टॅग्स :केरलहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने