लाइव न्यूज़ :

Kerala Hospital: जिंदगी की भीख मांगता रहा बुजुर्ग, नहीं बढ़े मदद के हाथ, लिफ्ट में काटे दो दिन

By धीरज मिश्रा | Updated: July 15, 2024 14:29 IST

Kerala Hospital: कई फ्लोर की बिल्डिंग पर जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा दी जाती है। लेकिन, कई बार लिफ्ट में पैदा होने वाली समस्या लोगों के लिए मुसीबत का सबक बन जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल की लिफ्ट में दो दिन तक फंसा रहा बुजुर्ग परिवार के लोगों ने दर्ज करवाया गुमशुदगी का मामलाअस्पताल मेडिकल जांच करवाने के लिए पहुंचा था बुजुर्ग

Kerala Hospital: कई फ्लोर की बिल्डिंग पर जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा दी जाती है। लेकिन, कई बार लिफ्ट में पैदा होने वाली समस्या लोगों के लिए मुसीबत का सबक बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ केरल के एक बुजुर्ग के साथ। इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, यहां पर एक बुजुर्ग लगातार दो दिन तक लिफ्ट में फंसे रहे। हैरानी वाली बात यह है कि दो दिन तक कोई लिफ्ट में फंसा रहा और किसी को कानों कान कोई खबर नहीं हुई।

ऐसे में जब लिफ्ट किसी अस्पताल की हो तो। क्योंकि, अस्पताल में तो 24 घंटे कोई न कोई गतिविधि होती ही रहती है। चलिए जानते हैं पुरा मामला।

मेडिकल जांच के लिए गया था बुजुर्ग

इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, केरल का एक व्यक्ति मेडिकल जांच के लिए एक अस्पताल गया था। उसने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। उसने लिफ्ट में प्रवेश किया। लेकिन बाद में लिफ्ट खुली ही नहीं। जिसके चलते उसे दो दिन तक लिफ्ट में रहना पड़ा।

सभी के सामने यह घटना तब सामने आई जब लिफ्ट को नियमित काम के लिए चलाया गया। बुजुर्ग की पहचान (59) वर्षीय रविंद्रन नायर के तौर पर हुई है। इधर, परिवार के लोगों ने बुजुर्ग की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करवा दी। 

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों से तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में फंसे 59 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार सुबह नियमित काम के लिए लिफ्ट संचालित किए जाने के बाद बचाया गया। पुलिस ने बताया कि उल्लूर निवासी रविंद्रन नायर (59) शनिवार से यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज के ओपी ब्लॉक की लिफ्ट में फंसे हुए थे।

पुलिस ने कहा कि वह पहली मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़े थे, लेकिन उनका दावा है कि लिफ्ट नीचे आ गई और खुली नहीं। उसने कहा कि उसने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं आया। उसका फोन भी बंद था। अधिकारियों ने कहा कि घटना सोमवार सुबह तब सामने आई, जब लिफ्ट ऑपरेटर ने नियमित काम के लिए लिफ्ट चालू की। रविवार रात को व्यक्ति के परिवार ने मेडिकल कॉलेज पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

टॅग्स :केरलतिरुवनंतपुरमडॉक्टरPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो