लाइव न्यूज़ :

Kerala Rail Ticket: आरक्षित टिकट नहीं, यात्रा करूंगा, रोक कर दिखाओ, टीटीई ने पूछा तो यात्री ने नाक पर घूंसा मारा, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2024 15:22 IST

Kerala Rail Ticket: कोझिकोड रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी आरक्षित टिकट के बिना यात्रा कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देटीटीई ने टिकट के विषय में पूछा तो हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान कन्याकुमारी निवासी स्टालिन बोस के रूप में हुई है।

Kerala Rail Ticket: ट्रेन में अवैध टिकट पर आरक्षित कोच में यात्रा करने के बारे में पूछे जाने पर एक यात्री ने टिकट निरीक्षक पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना तिरुर के पास रविवार रात तब हुई जब राजस्थान निवासी टिकट निरीक्षक (टीटीई) विक्रम कुमार मीणा तिरुवनंतपुरम-मंगलौर मावली एक्सप्रेस में ड्यूटी पर थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वैध टिकट न होने के बारे में पूछे जाने पर टीटीई की नाक पर घूंसा मार दिया। कोझिकोड रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी आरक्षित टिकट के बिना यात्रा कर रहा था।

जब टीटीई ने उससे टिकट के विषय में पूछा तो उसने टीटीई पर हमला कर दिया। टिकट निरीक्षक ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कन्याकुमारी निवासी स्टालिन बोस के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना राज्य के त्रिशूर जिले में नशे में धुत एक यात्री द्वारा एक टीटीई को चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने की घटना के हफ्तों बाद हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?