लाइव न्यूज़ :

केरल: दोस्त के साथ रहने के लिए आरोपी ने खुद को बताया नर्स और उसकी पत्नी को दिया हवा वाला इंजेक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: August 6, 2023 12:02 IST

मामले में पुलिस ने महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर अपनी दोस्त की पत्नी की हत्या की कोशिश का आरोप है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने दोस्त के साथ रहने के लिए ऐसा किया था।

तिरुवनंतपुरम: केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक महिला को अपनी दोस्त की पत्नी की हत्या करने की कोशिश में गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि वह अपनी दोस्त की पत्नी को जिसने एक बच्चे को जन्म दिया है, उसे हवा का इंजेक्शन देकर मारने की कोशिश की थी। 

पुलिस ने यह भी बताया कि उसे अभी तक इस पूरे मामले में बच्चे के जन्म देने वाली महिला के पति के इस केस से जुड़े होने का कोई सबूत नहीं मिला है। बता दें कि गिरफ्तार महिला पहले से शादीशुदा है और उसका पति खाड़ी के देश में है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए तिरुवल्ला डीएसपी एस अरशद ने बताया कि शुक्रवार की रात 30 साल अनुषा अपनी दोस्त की पत्नी स्नेहा से पथनमथिट्टा जिले के पारुमला स्थित एक निजी अस्पताल में मिलने के लिए गई थी। स्नेहा ने एक बच्चे को जन्म दिया था और वह उससे वहां इसलिए मिलने को पहुंची थी। 

आरोप है कि कथित तौर पर अनुषा ने खुद को एक नर्स बताकर स्नेहा को दो हवा वाले इंजेक्शन दिए थे जिसके बाद स्नेहा को शक हुआ और वह तीसरा खुराक लेने से मना कर दी थी। स्नेहा के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा है यह घटना तब घटी जब स्नेहा की मां जो अस्पताल में थी वह वहां नहीं थी। 

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि अनुषा और स्नेहा का पति अरूण काफी समय से दोस्त थे। बता दें कि अनुषा का पहले तलाक हुआ था और फिर उसने खाड़ी में काम करने वाले एक शख्स के साथ शादी की थी। ऐसे में अब अनुषा अरुण के साथ रहना चाह रही थी, इसलिए उसने ऐसा करने का विचार किया था। 

गौरकरने वाली बात यह है कि अनुषा ने नर्स का कोर्स किया है और वह घटना से पहले एक स्थानीय फार्मेसी से एक सिरिंज भी खरीदी थी। पुलिस ने अनुषा को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :क्राइमPoliceकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?