लाइव न्यूज़ :

Kerala Murder: शख्स ने अपने की परिवार की ले ली जान, गर्लफ्रेंड समेत परिवार के 5 लोगों को मारा; मां की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2025 10:08 IST

Kerala Murder:आरोपी अफान अपने पिता के साथ विदेश में रहता था। वह हाल ही में विजिटिंग वीजा पर लौटा था। उनकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा था.

Open in App

Kerala Murder: तिरुवनंतपुरम के निकट वेंजारामूडु में एक चौंकाने वाली घटना में 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने 13 वर्षीय भाई, 80 वर्षीय दादी और एक महिला सहित छह लोगों की हत्या की है। महिला उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान अफान नामक व्यक्ति के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अफान ने दावा किया था कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अफान की मां को गंभीर हालत में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपनी मां पर भी हमला किया था। मृतकों में दो उनके करीबी रिश्तेदार थे। यह घटना तब प्रकाश में आई जब अफान शाम को वेंजारामूडु पुलिस थाने में आया और अपना अपराध कबूल किया।

आरोपी ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी, जिसमें उसकी दादी, छोटा भाई और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों की पहचान दादी सलमाबी, 13 वर्षीय भाई अफसान, उसके पिता का भाई लतीफ, लतीफ की पत्नी शाहिदा और प्रेमिका फरजाना के रूप में हुई है। आरोपी मां की जान बच गई है लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नृशंस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :केरलKerala Policeक्राइमहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?