लाइव न्यूज़ :

चर्च में पांच पादरियों ने किया महिला का यौन उत्पीड़न, क्राइम ब्रांच को जांच के आदेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 30, 2018 06:37 IST

केरल पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को अपराध शाखा को कोट्टायम स्थित मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च के पांच पादरियों द्वारा एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने अपराध शाखा विंग को पीड़िता के पति द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के आदेश दिए हैं। 

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 जून। केरल पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को अपराध शाखा को कोट्टायम स्थित मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च के पांच पादरियों द्वारा एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने अपराध शाखा विंग को पीड़िता के पति द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने के आदेश दिए हैं। 

एक ऑनलाइन पोर्टल ने सबसे पहले पिछले सप्ताह इस खबर की जानकारी दी थी, जिसके बाद इसकी जांच को लेकर काफी दबाव बनने लगा खासकर सोशल मीडिया के द्वारा इस मामले की जांच को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद मजबूरन आंतरिक जांच कराने की घोषणा करनी पड़ी। 

पीड़िता के पति ने बताया था कि इन पादरियों में से जिस पादरी ने सबसे पहले उसकी पत्नी का शोषण किया, वह उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा और जब उनकी पत्नी ने दूसरे पादरी से मदद मांगी तो उसने भी धमकाना शुरू कर दिया और अन्य पादरियों के साथ महिला का उत्पीड़न करने लगा। इस तरह महिला पांच पादरियों द्वारा शोषण का शिकार हुई। 

हालांकि, चर्च में ऊंचे पद पर काबिज लोगों ने मामले को चुपके से रफा-दफा करने का प्रयास किया, लेकिन परेशानी तब शुरू हुई, जब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इसे संज्ञान में लिया और बेहरा को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने के लिए कहा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने भी बेहरा को पत्र लिखा और कहा कि चर्च द्वारा मामले की जांच करना अनुचित है क्योंकि यह निष्पक्ष नहीं होगा। 

अच्युतानंदन ने कहा कि इसके बजाय पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने अपराध शाखा को एक विशेष टीम गठित कर मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, पीड़िता ने किसी भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसके अलावा उसके पति ने भी शोषण से संबंधित सारे दस्तावेज चर्च के अधिकारियों को सौंप दिए हैं। 

सूत्र ने कहा कि अपराध शाखा इस मामले में पहले विभिन्न समाचार रिपोर्टों की सच्चाई की प्रारंभिक जांच करेगी और फिर पता लगाएगी कि ये आरोप सच हैं या नहीं। 

टॅग्स :केरलयौन उत्पीड़नक्राइमचर्च
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी