लाइव न्यूज़ :

केरल: 26 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में एसडीपीआई के चार सदस्य गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 20, 2018 15:01 IST

आरएसएस कार्यकर्ता श्याम प्रसाद पर उस वक्त हमला हुआ, जब वो बाइक से घर वापस आ रहे थे।

Open in App

कन्नूर पुलिस ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के चार कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता श्याम प्रसाद की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों को वायनाड जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त कर्नाटक भागने की कोशिश कर रहे थे। केरल के कन्नूर जिले में 19 जनवरी की शाम को एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। 26 साल के श्याम प्रसाद पर उस वक्त हमला हुआ, जब वो बाइक से कक्कयंगड आईटीआई से वापस आ रहे थे। हमलावर ग्रुप में थे और उन्होंने अपने चेहरे को ढक रखा था। हमले से बचने के लिए श्याम पास के घर की तरफ दौड़े लेकिन हमलावारों ने उससे पहले ही हमला कर दिया। श्याम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गए जहां उनकी मौत हो गई। 

वहीं पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे कोई राजनीतिक कारण है या नहीं इसका वो जांच कर रही हैं। बता दें कि दो साल पहले सीपीआई के कार्यकर्ता ओ प्रेमन की हत्या हुई थी, इस केस में श्याम का नाम भी शामिल था। ये कोई पहली बार नहीं है जब केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की हुई है। इससे पहले कई बार वहां से ऐसी खबरें आती रहीं हैं। जुलाई 2017 में तिरूवनंतपुरम में राजेश की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद भाजपा ने केरल बंद का आह्वान किया था। 16 फरवरी 2016 में कन्नूर में ही आरआरएस कार्यकर्ता सुजीत की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। सुजीत की हत्या के आरोप में माकपा के 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। 

खासकर के केरल के कन्नूर में बीजेपी-आरएसएस और सीपीएम के कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा से ही राजनीतिक हिंसा होती रही है। राजनीतिक झगड़े में साल 2000 से अब तक 45 सीपीएम और 44 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। 

टॅग्स :केरलआरएसएसबीजेपीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक