लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक के ड्रम में मिली महिला की लाश, 3 महीने में तीसरी बड़ी घटना

By अंजली चौहान | Updated: March 14, 2023 11:57 IST

बता दें कि ये घटना बेंगलुरु में पहली बार नहीं है इससे पहले पिछले साल के अंत में इसी तरह के दो मामले और सामने आए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में रेलवे स्टेशन पर मिली महिला की लाश प्लास्टिक के ड्रम में भरी हुई थी लाश पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन पर महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक महिला की प्लास्टिक के ड्रम में लाश मिली। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या की गई है और फिर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है। 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु में सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीटी) रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास एक ड्रम के अंदर महिला का शव मिला है। कर्नाटक पुलिस अधीक्षक (रेलवे) एसके सौम्यलता ने कहा कि मृतका  की उम्र लगभग 32-35 साल के बीच थी। महिला की पहचान अभी होनी बाकी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

बता दें कि ये घटना बेंगलुरु में पहली बार नहीं है इससे पहले पिछले साल के अंत में इसी तरह के दो मामले और सामने आए थे। 

पहले भी हुई ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में एसएमवीटी स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के डिब्बे में पीले रंग की बोरी में एक अज्ञात महिला का का शव मिला था। अत्यधिक सड़े-गले शव की खोज तब की गई जब एक यात्री ने बोरी से निकलने वाली दुर्गंध की शिकायत की, जिसे अन्य सामान के साथ फेंक दिया गया था।

4 जनवरी को, रेलवे पुलिस को यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के अंत में एक नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम के अंदर एक युवती का सड़ता हुआ शव मिला। पुलिस ने कहा कि शव को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से ट्रेन में रखा गया और रेलवे स्टेशन पर फेंक दिया गया था।

पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है और अब बुधवार को एक और मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ये मानने से इनकार कर रही है कि ये सभी घटनाएं आपस में जुड़ी है। 

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकBengaluru Policeक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई