लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में पीएम मोदी के तीसरी बार सरकार बनाने पर निकाले गए विजय जुलूस में हंगामा, दो कार्यकर्ताओं पर चाकू से वार

By अंजली चौहान | Updated: June 10, 2024 13:28 IST

बेंगलुरु: यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण और दक्षिण कन्नड़ सांसद ब्रिजेश चौटा की जीत का जश्न मनाने के लिए बोलियार की भाजपा ग्राम समिति द्वारा आयोजित विजय जुलूस के दौरान हुई।

Open in App

बेंगलुरु: बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की जैसे ही शपथ ली देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके समर्थक जश्न में डूब गए। कर्नाटक में पीएम मोदी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में विजय जुलूस के दौरान एक अप्रिय घटना हो गई।

जश्न के माहौल में अचानक अफरा-तफरी मच गई जब दो कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला हुआ। यह जुलूस रविवार रात को एनडीए सरकार के केंद्र में आने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का जश्न मनाने के लिए निकाला जा रहा था।

किसने मारा चाकू

दरअसल, जिले के बंटवाल शहर के पास बोलियारू में जब जुलूस निकल रहा था तब 41 वर्षीय हरीश और 24 वर्षीय नंदकुमार खड़े होकर विजय जुलूस देख रहे थे, तभी बाइक पर सवार 20 से 25 बदमाशों के एक समूह ने, जो जुलूस का पीछा कर रहे थे, अचानक उन पर हमला कर दिया और चाकू मार दिया।

यह घटना बोलियारू में एक मस्जिद के पास से जुलूस गुजरने के तुरंत बाद हुई। दोनों पीड़ितों का फिलहाल डेरालाकाटे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनमें से एक की मामूली सर्जरी हुई है।

डॉक्टरों ने कहा है कि वे खतरे से बाहर हैं। कोनाजे पुलिस स्टेशन की सीमा में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्पताल में एकत्र हुए और पीड़ितों से मिलने के बाद घटना की निंदा की।

सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील तटीय जिले में सोमवार को इस घटना के बाद तनाव रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :कर्नाटकBJPनरेंद्र मोदीक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?