लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर किया आईफोन, पैसे नहीं थे तो डिलीवरी देने आए एजेंट का किया कत्ल; फिर शव को जलाया

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2023 12:37 IST

कर्नाटक के हासन जिले में 20 साल के एक शख्स ने एक डिलीवरी एजेंट की कथित तौर पर हत्या कर दी। शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर कर आईफोन मंगाया था। हालांकि, उसके पास चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने डिलीवरी देने आए शख्स का कत्ल कर डाला।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां 20 साल के एक शख्स ने पहले आईफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया। इसके बाद उसने डिलीवरी देने आए एजेंट का कथित तौर पर इसलिए मर्डर कर दिया क्योंकि उसके पास फोन के लिए देने को पैसे नहीं थे। आरोपी की पहचान हेमंत दत्त के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार हेमंत दत्त ने ईकार्ट डिलीवरी एजेंट हेमंत नाइक की कई बार चाकू मारकर अपने घर पर हत्या कर दी। ये घटना 7 फरवरी को कर्नाटक के हासन जिले की है। ईकार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनी है।

पुलिस जांच के अनुसार दत्त ने हत्या के बाद डिलीवरी एजेंट के शव को अपने घर की फ्रीज में तीन दिनों तक रखा। इसके बाद उसने शव को एक बोरे में भरा और रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर जला दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी शख्स ने शरीर को जलाने और सबूत नष्ट करने के लिए पेट्रोल भी खरीदा था।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब डिलीवरी एजेंट के भाई मंजू नाइक ने हेमंत नाइक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी भी हाथ लगा जिसमें दत्त रेलवे ट्रैक की ओर शव के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर जाता नजर आ रहा है। इसके अलावा पुलिस को एक और फुटेज भी मिला है जिसमें वह शव को जलाने से दो दिन पहले एक पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल खरीदते हुए देखा गया जा सकता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकहत्याआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो