लाइव न्यूज़ :

20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड लेटर में लिखा- बीजेपी नेता देता था मुस्लिम से अफेयर के लिए बदनाम करने की धमकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 9, 2018 13:42 IST

लड़की ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेता और उसके साथियों पर लगाया है धमकाने का आरोप।

Open in App

कर्नाटक के चिकमंगलूर में 20 साल की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है।  मृतका ने सुसाइड नोट में पांच लोगों के दोषी ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल समेत एक और शख्स की गिरफ्तारी की है। बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल पर आरोप है कि उन्होंने मृतका को धमकाया और लव जिहाद में फंसाकर बदनाम करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक मृतका धान्यश्री ने  6 जनवरी की रात 10 बजे पंखे से लटकर आत्महत्या की थी।

चिकमंगलुर जिले के एसपी अन्नामलाई के मुताबिक जब पुलिस मृतका के घर गई तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। इस लेटर में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल समेत पांच लोगों पर धमकी देने और एक मुस्लिम लड़के को लेकर बदनाम करने की बात लिखी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीम भी गठित की है।

 

पुलिस के अनुसार एक दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े 5 लोग जिसमें अध्यक्ष अनिल भी शामिल थे, वह 6 जनवरी को मृतका  धान्यश्री के घर गए और उन्हें धमकाया। इसके अलावा इन्होंने मृतका के माता-पिता के साथ भी काफी बूरा बर्ताव किया। बता दें कि इस लड़की की दोस्ती एक मुस्लिम लड़के से थी। वो इस लड़के के साथ सोशल मीडिया पर लगातार बाते करती रहती थी। इसी दौरान एक बार इसने लिखा कि मुझे मुस्लिम पसंद हैं। पहले तो दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उसे समझाने की कोशिश की। मगर बाद में कार्यकर्ताओं ने लड़की के घर वालों से शिकायत की कि वह लव जिहाद की शिकार है और उसे रास्ते पर लाया जाए। इसके साथ उन्होंने लड़की के प्राइवेट चैट को वायरल करने की भी धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। 

 

टॅग्स :क्राइमकर्नाटकबीजेपीइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी