लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: करीब 2000 लड़कियों के 1200 अर्धनग्न वीडियो-फोटो बनाने के आरोप में छात्र गिरफ्तार, आरोप- लेडिज हॉस्टल वॉशरूम में लगाता था वीडियो रिकॉर्डर

By आजाद खान | Updated: November 24, 2022 21:26 IST

जानकारी के अनुसार, आरोपी को दूसरी बार एक छात्रा ने रंगे हाथों पकड़ा था जिसके बाद उसके खिलाफ शिकायत हुई थी। ऐसे में कॉलेज ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी करवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में एक प्राइवेट कॉलेज के छात्र को गिरफ्तार किया गया है। छात्र पर आरोप है कि उसने करीब 2000 लड़कियों के 1200 अर्धनग्न वीडियो-फोटो बनाए है।आपको बता दें कि इससे पहले भी आरोपी इस तरह की हरकत करते हुए पकड़ा गया है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है जिस पर करीब 1200 लड़कियों के अर्धनग्न वीडियो-फोटो लेने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, छात्र एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ता है और उस पर कॉलेज के हॉस्टल में वीडियो रिकॉर्डर लगाने और वीडियो बनाने के आरोप लगे है। 

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब यह घटना घटी है। छात्र को पहले भी इस आरोप में पकड़ा गया था और लिखित माफी मांगने पर उसे छोड़ा गया था, लेकिन उसने फिर से वीडियो बनाया और ऐसा करते हुए एक छात्रा ने उसे रंगे-हाथों पकड़ा भी है। 

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारे के मुताबिक, यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरु के होसाकरहल्ली इलाके में घटी है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने कम से कम 2000 लड़कियों के 1200 अर्धनग्न वीडियो-फोटो लिए है। 

यह घटना 19 नवंबर को घटी है जब आरोपी लड़कियों के हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरे लगा रहा था तब उसे एक छात्रा ने रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद उसके खिलाफ कॉलेज के हेड को शिकायत की गई थी। 

ऐसे में पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी जिसके पुलिस ने तलाशी कर पाया कि छात्र ने कम से कम 1200 लड़कियों के वीडियो-फोटो लिए है। मामले में पुलिस ने कहा कि आरोप के पास एक मोबाइल फोन भी है जिसमें भी कुछ वीडियोज-फोटोज हो सकते है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पी कृष्णकांत ने अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलार एफआईआर की गई है और आगी की जांच जारी है। 

इससे पहले भी ऐसी हरकत करते हुए पकड़ा गया है आरोपी

पुलिस की माने तो आरोपी इससे पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है जिसे उस समय लिखित माफी के आधार पर छोड़ा गया था। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को कॉलेज के स्टाफ ने आरोपी को ऐसी हरकत करते हुए पकड़ा गया था जिसे उस समय छोड़ दिया गया था। ऐसे में लिखित माफी में आरोपी ने कहा था कि वह ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेगा। 

इनपुट के अनुसार, छात्र बिहार का रहने वाला है और वह एक प्राइवेट कॉलेज से बीबीए 5वें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास