लाइव न्यूज़ :

38 साल की दिव्यांशी ने सभी को ठगा?, 10 से अधिक खाते में करोड़ रुपये, 2 बैंक प्रबंधकों और 2 पुलिसकर्मियों से शादी की, दर्जन से अधिक लोगों का शोषण, दुष्कर्म बताकर लूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 18:03 IST

Kanpur: पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांशी ने दो बैंक प्रबंधकों और दो पुलिसकर्मियों से शादी की तथा एक दर्जन से अधिक लोगों का शोषण किया।

Open in App
ठळक मुद्देफोन की जांच की तो 10 से अधिक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला।दुष्कर्म या उत्पीड़न के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर रुपये ऐंठती थी।मेरठ रेंज के पुलिस अधिकारियों के भी नाम हैं।

Kanpur: शादी के नाम पर अधिकारियों को मोहपाश में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दिव्यांशी (38) को मंगलवार को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ‘ठग दुल्हन’ दिव्यांशी बैंक प्रबंधकों, पुलिस अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाती थी। ग्वालटोली थाने में तैनात उपनिरीक्षक आदित्य कुमार लोवच ने अपनी पत्नी दिव्यांशी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आदित्य ने शिकायत में बताया कि शादी (17 फरवरी 2024) के तुरंत बाद दिव्यांशी बार-बार यूपीआई ऐप डिलीट करती थी और ड्यूटी के दौरान रुपये मांगती थी। शिकायत में अधिकारी ने आरोप लगाया कि संदेह होने पर जब उसके फोन की जांच की तो 10 से अधिक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला।

जिनमें कई सेवारत पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांशी ने दो बैंक प्रबंधकों और दो पुलिसकर्मियों से शादी की तथा एक दर्जन से अधिक लोगों का शोषण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला संबंध बनाकर शादी करती थी और फिर दुष्कर्म या उत्पीड़न के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर रुपये ऐंठती थी।

अधिकारी ने बताया कि दिव्यांशी के बैंक खातों में आठ करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन मिले हैं, जिनमें मेरठ रेंज के पुलिस अधिकारियों के भी नाम हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने पहले भी तीन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज कराए थे, जिनमें बाद में समझौता हो गया।

अधिकारी ने बताया कि कई अन्य प्राथमिकियां भी झूठी पाई गईं। पुलिस को संदेह है कि कुछ पुलिसकर्मी उसकी मदद कर रहे थे या पीड़ितों पर समझौते का दबाव डाल रहे थे। अधिकारी ने बताया, “यह एक संगठित गिरोह है। डिजिटल और वित्तीय सबूतों की पुष्टि के बाद और गिरफ्तारियां होंगी। फिलहाल जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।”

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशकानपुरkanpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

क्राइम अलर्टKhagaria News: नाबालिग लड़की को पेड़ से बांध पीटा, ग्रामीणों की बर्बरता के पीछे वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम