लाइव न्यूज़ :

Kanjhawala Death Case: निधि साजिश रच रही, हम CBI जांच की मांग करते हैं, मृतका की मां और मामा ने कहा- अंजलि कभी शराब नहीं पी, शक के घेरे में सहेली?

By अनिल शर्मा | Updated: January 5, 2023 09:07 IST

मृतका अंजलि की मां और मामा ने भी निधि के शराब वाले थ्योरी को नकार दिया है। दोनों ने कहा कि अंजलि शराब नहीं पीती थी और कभी भी शराब पीकर घर नहीं आई। पीड़िता के मामा ने इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उसके नशे में होने का दावा करके साजिश रची जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देअंजलि के मामा प्रेम ने कहा कि उन्हें अपनी भतीजी की मौत में निधि की संलिप्तता पर संदेह है।पीड़िता के पारिवारिक चिकित्सक ने कहा कि युवती के पोस्टमार्टम में उसके पेट में शराब का अंश नहीं मिला। 

Kanjhawala Death Case: दिल्ली में एक कार से टक्कर के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने की वजह से जान गंवाने वाली युवती के पारिवारिक चिकित्सक ने उसकी सहेली निधि के इस दावे को खारिज कर दिया कि उसने घटना वाली रात बहुत शराब पी रखी थी। चिकित्सक ने कहा कि युवती के पोस्टमार्टम में उसके पेट में शराब का अंश नहीं मिला। कथित तौर पर कार में सवार पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इस बीच मृतका अंजलि की मां और मामा ने भी निधि के शराब वाले थ्योरी को नकार दिया है। दोनों ने कहा कि अंजलि शराब नहीं पीती थी और कभी भी शराब पीकर घर नहीं आई। पीड़िता के मामा ने इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उसके नशे में होने का दावा करके साजिश रची जा रही है। 

पीड़ित युवती की सहेली निधि उसकी स्कूटी पर पीछे बैठी थी।  उसने मीडिया को बताया था कि अंजलि शराब के नशे में थी और उसने उस रात स्कूटी चलाने पर जोर दिया था। अंजलि की स्कूटी को 1 नजवरी की रात को एक बलेनो कार ने टक्कर मार दी थी और दुर्घटना के बाद वह कार में फंसकर 12 किलोमीटर तक घसटती गई थी। उसका शव बाहरी दिल्ली के कंझावला में मिला था।

पीड़िता की मां ने निधि पर ही सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह सब गलत बातें कह रही है। अगर निधि मेरी बेटी की सहेली थी, जैसा कि वह दावा करती है, तो उसने उसे अकेला क्यों छोड़ दिया? यह एक सोची समझी साजिश है। निधि इसमें शामिल हो सकती है। उसकी उचित जांच होनी चाहिए।

पीड़िता के पारिवारिक चिकित्सक भूपेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पेट के अंदर खाना था। यदि उसने शराब पी रखी होती, तो रिपोर्ट में एक रसायन की मौजूदगी का जिक्र होता। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि (पेट के अंदर) केवल भोजन का पता चला है। हालांकि, यह पता लगाने के लिए कि क्या वह घटना के समय नशे की हालत में थी, उसके विसरा को रासायनिक विश्लेषण के लिए संरक्षित कर लिया गया है। 

अंजलि के मामा प्रेम ने कहा कि उन्हें अपनी भतीजी की मौत में निधि की संलिप्तता पर संदेह है और मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा, "निधि और उसके परिवार को घटना के बारे में पुलिस को सूचित करना चाहिए था। निधि से पूछताछ की जानी चाहिए। वह भी शामिल है। हम मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं।"

ऑटोप्सी रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अंजलि की पीठ इतनी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई क्योंकि वह कार के एक्सल पर पकड़ी हुई थी और साथ में खींची गई थी जिससे उसकी पसलियां दिखाई दे रही थीं। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह के साथ रोहिणी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के चार सदस्यों की एक टीम ने बुधवार को दुर्घटना में शामिल वाहन की फिर से जांच की और अपराध स्थल का पुनर्चित्रण किया।

पीड़िता की सहेली निधि हादसे के बाद घर ढाई बजे रात पहुंची थी। सीसीटीवी में उस होटल से निकलने के करीब 45 मिनट बाद देर रात करीब 2.30 बजे घर लौटती दिखी, जहां वे नये साल की पार्टी में शामिल हुईं थीं। फुटेज में दिखा कि पीड़ित युवती की सहेली ने हुडी वाला लाल रंग का स्वेट शर्ट पहना हुआ था। फुटेज में वह अपने घर के दरवाजे को पैर से पीटती नजर आ रही है। फुटेज में पीड़ित युवती देर रात करीब 1.45 बजे नववर्ष की पार्टी के बाद होटल से निकलती दिखी।

 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने