लाइव न्यूज़ :

कंझावला मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी ड्राइवर एक्सीडेंट के दौरान घर पर था मौजूद

By रुस्तम राणा | Updated: January 6, 2023 11:50 IST

आरोपी दीपक खन्ना पर उस गाड़ी को चलाने का आरोप है जिससे 20 वर्षीय अंजलि को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया और जिसके नए साल के दिन उसकी मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे मामले में दीपक खन्ना नाम का एक आरोपी हादसे के वक्त के अपने घर पर ही मौजूद थाइससे पहले दीपक खन्ना ने गाड़ी चलाने की बात पुलिस के सामने कबूली थीपुलिस ने शुक्रवार को मृतिका की सहेली निधि को एकबार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है

नई दिल्ली: कंझावला मामले में एक ताजा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मामले में दीपक खन्ना नाम का एक आरोपी हादसे के वक्त के अपने घर पर ही मौजूद था। दीपक खन्ना पर उस गाड़ी को चलाने का आरोप है जिससे 20 वर्षीय अंजलि को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया और जिसके नए साल के दिन उसकी मौत हो गई थी। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को मृतिका की सहेली निधि को एकबार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की पूछताछ के दौरान दीपक खन्ना ने गाड़ी चलाने का दोष अपने ऊपर लिया था। लेकिन इस मामले में मिले ताजा सीसीटीवी फुटेज से यह पता चलता है कि हादसे के वक्त खन्ना अपने घर था। दरअसल दीपक ने अपने रिश्तेदार अमित खन्ना (इस मामले एक और आरोपी) को बचाने के लिए ऐसा किया था। असल में हादसे के वक्त गाड़ी अमित खन्ना चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। 

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दीपक की उस समय की फोन लोकेशन अन्य चारों आरोपियों से मेल नहीं खा रही थी। पुलिस ने कहा कि उसकी फोन लोकेशन और कॉल डिटेल से पता चलता है कि वह पूरे दिन घर पर था। 

दिल्ली पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें दीपक खन्ना, मनोज मित्तल, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और आशुतोष (कार के मालिक) को गिरफ्तार किया गया है। आशुतोष को आज सुबह कवर-अप में अन्य पांच लोगों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सातवें आरोपी अंकुश की तलाश की जा रही है।

हिट एंड रन की घटना के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार किए गए पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही और आपराधिक साजिश के तहत मौत का आरोप लगाया गया है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए गुरुवार रात संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसCCTVहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO