लाइव न्यूज़ :

डायरेक्टर सनोज मिश्रा के गायब होने के मामले में कंगना रनौत ने गृह मंत्रालय से बात की, ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ फिल्म को निर्देशित किया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2024 17:46 IST

डायरेक्टर सनोज मिश्रा 14 अगस्त से ही गायब हैं। उनका फोन तभी से बंद आ रहा है। डायरेक्टर की पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर लखनऊ के गोमती नगर पुलिस थाने F.I.R दर्ज कराई है। सनोज मिश्रा की पत्नी मदद के कई लिए कई लोगों से गुहार लगा चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसनोज मिश्रा के गायब होने के मामले में कंगना रनौत ने गृह मंत्रालय से बात कीडायरेक्टर की पत्नी आज लखनऊ से कोलकाता ढूंढने निकलीं फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा कई दिनों से गायब हैं

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा कई दिनों से गायब हैं। डायरेक्टर की पत्नी श्रुति मिश्रा आज आज लखनऊ से कोलकाता ढूंढने निकल चुकी हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने इस मामले में गृह मंत्रालय से बात की है। कंगना ने आश्वाशन दिया है कि जल्द ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा को ढूंढ निकाला जाएगा। 

डायरेक्टर सनोज मिश्रा 14 अगस्त से ही गायब हैं। उनका फोन तभी से बंद आ रहा है। डायरेक्टर की पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर  लखनऊ के गोमती नगर पुलिस थाने F.I.R दर्ज कराई है। सनोज मिश्रा की पत्नी मदद के कई लिए कई लोगों से गुहार लगा चुकी हैं। 

उन्होंने रवि किशन और मनोज तिवारी से भी कई बार मदद की गुहार की, लेकिन उनके तरह से कोई मदद नहीं मिली। ऐसे समय में जब सनोज मिश्रा की पत्नी ने कंगना रनौत से बात की तो कंगना ने उन्हें आश्वाशन दिया कि वो खुद इनके पति को ढूंढकर लाएंगी। इस केस के सिलसिले में कंगना ने गृह मंत्रालय से भी बात की है। 

दरअसल, डायरेक्टर  सनोज मिश्रा की परेशानी तब से बढ़ी हुई है जब से उन्होंने फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ बनाई है। उन्हें  पिछले डेढ़ साल से लगातार इनको धमकियाँ मिल रही थीं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कोलकाता पुलिस की तरफ से एक नोटिस मिला। पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से इसी केस के सिलसिले में मिलने के लिए कोलकाता बुलाया गया । 

सनोज मिश्रा 14 अगस्त को ही कोलकाता में पुलिस से मिलने के लिए गए थे  जब वे कोलकाता में पुलिस से मिले तभी से उनके दोनों मोबाइल नम्बर लगातार स्विच ऑफ जा रहे हैं और उनका कोई खोज खबर भी नहीं मिल पा रहा है । ऐसे में उनके परिवार में अफरातफरी का माहौल है। ऐसे माहौल में कंगना रनोट ने पूरी तरह से मदद करने का भरोसा दिलाया है।

टॅग्स :कंगना रनौतगृह मंत्रालयपश्चिम बंगालक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?