लाइव न्यूज़ :

जींदः झूठी शान की खातिर हत्या केस में 5 को उम्रकैद, नाबालिग को 10 वर्ष सजा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 8, 2019 05:28 IST

पूनम से मिलने के लिए रमेश उसके घर चला गया था. परिजनों ने दोनों को एकसाथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने रमेश की जमकर पिटाई करने के साथ पूनम की हत्या कर दी थी.

Open in App

जींद की एक अदालत ने झूठी शान की खातिर हत्या के मामले में पांच लोगों को उम्रकैद और एक नाबालिग को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है. एएसजे देवेंद्र सिंह की अदालत ने नरवाना के राजगढ़ ढोभी गांव निवासी ताराचंद, रामनिवास, शशि, राजकुमार, सुरेंद्र को उम्रकैद और एक नाबालिग को 10 साल की सजा सुनाई है.

अभियोजन के अनुसार तीन अप्रैल 2016 को पुलिस को शिकायत मिली थी कि नरवाना के गांव राजगढ़ ढोभी में एक परिवार ने पूजा व रमेश को मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों ताराचंद, रामनिवास, शशि, राजकुमार, सुरेंद्र व एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अदालत ने सभी को झूठी शान की खातिर हत्या का दोषी मानते हुए पांच को उम्रकैद और नाबालिग को 10 साल की सजा सुनाई.

इस मामले में पुलिस को दिए बयान में मृतक रमेश के भाई संजीव ने बताया था कि उसके भाई की पड़ोस में रहनेवाले ताराचंद, उसके भाइयों रामनिवास और रामकुमार, रामनिवास के बेटे सुरेंद्र और शशि नामक एक अन्य युवक ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस को पता चला कि रमेश और पूनम में लंबे समय से प्रेम संबंध थे.

इसी के चलते रमेश पूनम से मिलने उसके घर चला गया था. परिजनों ने दोनों को एकसाथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने रमेश की जमकर पिटाई करने के साथ पूनम की हत्या कर दी थी. पिटाई के कारण रमेश की भी मौत हो गई थी.

टॅग्स :ऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: भाई निकला कसाई..., बहन के कत्ल के लिए दोस्त को उकसाया, आरोपी ने रेप के बाद घोंटा गला

क्राइम अलर्टNanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

क्राइम अलर्टHaryana: परिवार के खिलाफ युवती ने रचाई शादी, बहन की हरकत से नाराज भाई ने की हत्या; चार गिरफ्तार

क्राइम अलर्टHonour Killing: पिता ने काटा बेटी का गला, दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करने के कारण थे नाराज

विश्वपाकिस्तान: कराची में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज मामला, पिता ने कोर्ट में बेटी को मारी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?