लाइव न्यूज़ :

झारखंडः आदिवासी नौकरानी को प्रताड़ित करनेवाली निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, राज्यपाल ने डीजीपी को लगाई थी फटकार

By अनिल शर्मा | Updated: August 31, 2022 09:50 IST

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित महिला अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही है। उनके कई दांत टूट चुके हैं, वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थीं। 

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व भाजपा नेता पर आदिवासी नौकरानी को प्रताड़ित करने का आरोप है।पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को बाद में भाजपा ने निलंबित कर दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने प्रशासन की ढिलाई को लेकर डीजीपी को फटकार लगाई थी।

रांचीः रांची पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित कर दी गई नेता सीमा पात्रा को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। पूर्व भाजपा नेता पर आदिवासी नौकरानी को प्रताड़ित करने का आरोप है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मामले में संज्ञान लेते हुए मंगलवार पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

पुलिस की सुस्ती को देखते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा से पूछा था कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित कर दी गई नेता सीमा पात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई जिनपर 29 वर्षीय आदिवासी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का आरोप है। 

भाजपा ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को मामले के उजागर होने पर निलंबित कर दिया था। पीड़ित नौकरानी सुनीता का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह अपनी आपबीती सुनाते नजर आई थी। मंगलवार राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बैस ने रांची के अशोक नगर में रोड नंबर 1 निवासी पात्रा द्वारा अमानवीय तरीके से सुनीता को प्रताड़ित किए जाने की खबर का संज्ञान लिया है।

बयान के मुताबिक, “राज्यपाल ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा कि पुलिस द्वारा अब तक दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। राज्यपाल ने पुलिस की ढिलाई पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।”

घटना 22 अगस्त की है। पुलिस ने पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा द्वारा अपनी नौकरानी को शारीरिक रूप से काफी प्रताड़ित करने के बाद बचाया था। उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित महिला अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही है। उसके कई दांत टूट चुके हैं, वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी। झारखंड के गुमला की रहने वाली 29 वर्षीय पीड़िता करीब 10 साल से पात्रा परिवार से बतौर घरेलू सहायिका जुड़ी थी।

 

 

टॅग्स :झारखंडRanchiRamesh Bais
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी