लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Naxal: लातेहार में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 नक्सलियों को किया ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 10:45 IST

Jharkhand Naxal: लातेहार जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो नेताओं को मार गिराया। 10 लाख के इनामी पप्पू लोहारा और 5 लाख के इनामी प्रभात गंझू को निशाना बनाया गया।

Open in App

Jharkhand Naxal: झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (जेजेएमपी) के शीर्ष नेता पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गए। पप्पू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माओवादी समूह जेजेएमपी का प्रमुख लोहरा और उसका एक अन्य सहयोगी लातेहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के नक्सल रोधी संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए। पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वाई एस रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने उनके शव बरामद कर लिए हैं।’’

उन्होंने बताया कि लोहरा और उसके साथियों के जंगल में होने की सूचना मिलने पर लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा, ‘‘जैसे ही माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देखा, उन्होंने उन पर निशाना साधते हुए गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों के कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में लोहरा और जेजेएमपी का एक अन्य सदस्य प्रभात गंझू मारा गया।’’ इस बीच, रांची में सूत्रों ने बताया कि समूह का एक और सदस्य घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है। 

टॅग्स :नक्सलझारखंडJharkhand Policeएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा