लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: हॉस्टल के कमरे में छात्र ने की आत्महत्या, माता-पिता से माफी मांगी

By धीरज मिश्रा | Updated: January 31, 2024 17:29 IST

Jharkhand: रांची में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पीयूष राज के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक मंगलवार को छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरांची में 20 वर्षीय एक छात्र ने आत्महत्या कर लीसुसाइड नोट मेंं माता-पिता से माफी मांगीवह छात्रों के साथ ज्यादा बातचीत नहीं करता था

Jharkhand: रांची में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पीयूष राज के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक मंगलवार को छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। वह रामगढ़ जिले के हेसला गांव के मूल निवासी था और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा में पढ़ रहा था।

न्यूज-18 की खबर के अनुसार,  रांची सदर पुलिस थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने कहा कि मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है।

बताया जा रहा है कि छात्र मंगलवार सुबह कॉलेज नहीं गया और शाम की सभा से भी अनुपस्थित था। जब उसके सहकर्मी उसकी तलाश में हॉस्टल पहुंचे, तो उन्होंने उसका कमरा अंदर से बंद पाया। उन्होंने तुरंत संस्था के प्रशासन को फोन किया। उन्होंने ताला तोड़ा तो देखा कि वह छत के पंखे से लटका हुआ था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि छात्र परिसर में अन्य छात्रों के साथ ज्यादा बातचीत नहीं करता था।

मेसरा क्षेत्र के एक सर्कल इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि हमारी प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वह खुद को कैंपस के अन्य छात्रों से दूर रखता था। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया गया है।

आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं

छात्रों में पढ़ाई का प्रेशर लगातार उनपर दबाव बढ़ा रहा है। यह प्रेशर उन्हें अंदर से इतना ग्रसित कर रहा है कि वह खुद की जान लेने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। स्थिति यह है कि आए दिन देश के किसी न किसी कॉलेज से यह खबर निकलकर सामने आती है कि छात्र ने आत्महत्या कर ली। बीते दिनों पहले राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षा के तनाव ने एक छात्रा की जान ले ली। 

टॅग्स :झारखंडRanchiक्राइमएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?