लाइव न्यूज़ :

मदर टेरेसा की संस्था पर बच्चा बिक्री का गंभीर आरोप, 1.20 लाख रुपये में बेची बच्ची, अब तक 6 का सौदा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 6, 2018 07:58 IST

झारखंड की राजधानी रांची में मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर नवजात  बच्ची को बेचने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मिशनरीज ने बच्ची का सौदा करीब 1 लाख 20 हजार रुपये में किया है।

Open in App

रांची, 6 जुलाई। झारखंड की राजधानी रांची में मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर नवजात  बच्ची को बेचने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मिशनरीज ने बच्ची का सौदा करीब 1 लाख 20 हजार रुपये में किया है। इस मामले में मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम की कर्मचारी अनिमा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मामले में पूछताछ के बाद दो दो और सिस्टर का नाम सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोप है कि चैरिटी होम की महिला संचालक के साथ मिलकर अनिमा आधा दर्जन नवजात को बेच चुकी है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की जांच में इस तथ्य का खुलासा हुआ है कि एक बच्चे की अधिकतम कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये मिली है।

बाल कल्याण समिति ने नवजात बच्चे को इस समिति से बरामद कर लिया है। फिलहाल इन बच्चों को रेस्क्यू कर एक अन्य संस्था में रखा गया है। थाना इंचार्ज एसएन मंडल ने इस मामले में कहा कि, कुछ और बच्चों को भी अवैध तरीके से बेचे जाने की बात सामने आई है। हमे उन बच्चों की मां के नाम मिले हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं। 

राजधानी रांची के ईस्ट जेल रोड स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम में अवैध रूप से नवजातों की बिक्री का खुलासा CWC की अध्यक्ष रूपा कुमारी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में किया था।

उन्होंने कहा कि, होम की कर्मचारी अनिमा इंदवार को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने खुद स्वीकार किया कि अब तक आधा दर्जन नवजात को चैरिटी होम की संचालिका सिस्टर कोनसीलिया के साथ मिलकर बेच चुकी है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि बच्चा देने के बदले में 50 हजार रुपये से 1.20 लाख रुपये तक लिये गये हैं। फिलहाल आधा दर्जन बच्चों के बेचे जाने का मामला सामने आया है। चैरिटी होम की संचालिका से पूछताछ के दौरान और भी नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

टॅग्स :झारखंडchildनवजात शिशुक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी