लाइव न्यूज़ :

झारखंड खूंटीः 21 फरवरी को 5 नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने किया सामूहिक रेप?, शादी समारोह से लौट रही थीं तो रास्ते में ही किया अगवा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2025 16:12 IST

Jharkhand Khunti: 21 फरवरी की रात पांचों नाबालिग लड़कियां एक शादी समारोह से लौट रही थीं तो रास्ते में ही 18 लड़कों ने उन्हें अगवा कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवकों ने लड़कियों को जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।लड़कियों को धमकी दी गई कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा।नाबालिग लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं और शनिवार को गांव आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Jharkhand Khunti:झारखंड में खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में पांच नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की हुई वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद खूंटी पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 18 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 21 फरवरी की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी की रात पांचों नाबालिग लड़कियां एक शादी समारोह से लौट रही थीं तो रास्ते में ही 18 लड़कों ने उन्हें अगवा कर लिया।

इन युवकों ने लड़कियों को जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़कियों को धमकी दी गई कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा, इसके बाद सभी भाग गये। वहीं, इस घटना के बाद नाबालिग लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं और शनिवार को गांव आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और नाबालिग लड़कियों के बयान के अनुसार पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया।

खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि पांच नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी और सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। घटना में शामिल 18 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि खुंटी जिले में अगर सामूहिक दुष्कर्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो तीन सालों के भीतर कुल 16 मामले दर्ज हुए हैं।

वर्ष 2022 में 7, 2023 में 5 और 2024 में 3 सामूहिक दुष्कर्म जबकि 2025 में पांच नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जिले में 2022 से लेकर 2025 तक सामूहिक दुष्कर्म के सभी मामलों का उद्भेदन खूंटी पुलिस ने कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों के ऊपर कार्रवाई हुई है। दर्ज आंकड़े के अनुसार सभी मामलों में आरोपी ज्यादातर नाबालिग ही मिले हैं और 21 फरवरी को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिग ही हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडगैंगरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए