लाइव न्यूज़ :

झारखंड: अंकिता की मौत से आहत मुस्लिम समाज ने भी आरोपियों शाहरूख और नईम को लिए मांगी फांसी की सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2022 17:43 IST

झारखंड के दुमका में आरोपी शाहरुख और नईम के हाथों जलाई गई अंकिता के मामले में उसके मुहल्ले जरुवाडीह में रहने वाले अल्पसंख्यक समाज के लोग बुत गुस्सा है और वो लोग आरोपी शाहरुख और नईम के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअल्पसंख्यक समाज भी झारखंड के दुमका में मारी गई अंकिता को लेकर इंसाफ की मांग कर रहा है झारखंड में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आम लोगों के साथ मुस्लिम समाज भी आंदोलन कर रहा हैंमुस्लिम समाज ने कहा कि अंकिता हमारी भी बेटी थी, आरोपी शाहरुख और नईम को मिले फांसी

रांची:झारखंड के दुमका शहर के जरुवाडीह की अंकिता को उसी को मोहल्ले के शाहरुख और नईम ने पेट्रोल छिड़क कर जिन्दा जला डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। अब अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पूरे झारखंड में लोग आंदोलन कर रहे हैं। आम लोगों में इस हत्या को लेकर बेहद गुस्सा है।

यहां तक कि अंकिता के मुहल्ले जरुवाडीह में अल्पसंख्यक समाज के लोग भी शाहरुख और उसके सहयोगी नईम की करतूत से खफा हैं। इस बीच पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में नईम उर्फ छोटू ने स्वीकार किया है कि घटना को अंजाम देने से पूर्व दोनों ने अंकिता के घर की रेकी की थी।

नईम ने बताया है कि अंकिता के घर के पीछे दो कमरे में एक-एक खिड़कियां हैं। घर की बाईं ओर के कमरे में खिड़की से एकदम सटा एक बेड लगा है। इसी बेड पर अंकिता सोती थी। दोनों घटना वाली रात भी रेकी कर यह सुनिश्चित हो गए कि अंकिता उसी बेड पर सोई हुई है और फिर सुबह ठीक चार बजे दोनों वहां पहुंचे।

नईम के मुताबिक शाहरुख ने पेट्रोल के बोतल का ढक्कन खोलकर उसके शरीर पर खिड़की से छिड़क दिया और माचिस की जलती हुई तिली फेंककर आग लगा दी। उसने पुलिस को बताया कि शाहरुख ने ही उससे गोशाला रोड में स्थित एक पेट्रोल पंप से 60 रुपये का पेट्रोल मंगवाया था।

वहीं, अंकिता हत्याकांड मामले में पुलिस अनुसंधान आगे बढ़ने के बाद मुख्य आरोपित शाहरुख हुसैन और उसके सहयोगी नईम पर आईपीसी की धारा 302 और पोक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। जबकि इससे पूर्व इस मामले में घटना के बाद 23 अगस्त को पुलिस ने आरोपित शाहरुख पर धारा 326, 307, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया था। इसके ठीक अगले 24 अगस्त को पुलिस ने मामले में 326ए जोड़ दी।

इस दिल दहला देने वाली घटना से जरुवाडीह मोहल्ले के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी चाहते हैं कि शाहरुख और नईम को फांसी की सजा हो। जरुवाडी मुहल्ले के निवासी परवेज अली ने कहा कि अंकिता के साथ बहुत ही जघन्य अपराध हुआ है। परवेज अली संयोग से अंजुमन इस्लामिया मदरसा कमेटी जामा मस्जिद के सदर(अध्यक्ष) भी हैं।

परवेज अली ने कहा कि अंकिता हमारे गांव की बेटी थी। उसकी निर्दयतापूर्वक हत्या कर शाहरुख ने हमारे समाज पर बहुत बड़ा धब्बा लगा दिया। हम लोगों की मांग है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर रही कोर्ट से मांग कर रहे हैं कि जितनी जल्दी इस मामले की सुनवाई पूरी हो और अदालत दोनों दोषियों को सीधे फांसी की सजा दे।

वहीं जरुवाडीह की महिलाएं भी अंकिता की इस जघन्य हत्या से काफी दुखी हैं। इस मोहल्ले के मोहम्मद शमशेर कहते हैं कि शाहरुख को अगर फांसी हो जाती है तो उसके शव को भी हम लोग गांव में घुसने नहीं देंगे। पंचायत समिति के सदस्य रौशन अली ने कहा कि शाहरुख के इस आपराधिक कृत्य से हम लोग काफी दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए तो शाहरुख के परिवार का भी समाजिक बहिष्कार होना चाहिए। कानून अपना काम करेगा पर सामाजिक स्तर पर हम लोग ऐसे लोगों को समाज से नहीं निकालेंगे तो सदियों से चला आ रहा हिन्दू-मुस्लिम एकता पर गलत असर पड़ेगा। हिन्दू हो या मुस्लिम समाज की गंदगी को तो साफ होना ही चाहिए।

टॅग्स :दुमकाझारखंडक्राइमJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी