लाइव न्यूज़ :

झारखंड के दुमका में हुई अंकिता की मौत पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, पीड़ित परिवार के घर की सुरक्षा बढ़ाने का दिया निर्देश

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2022 17:03 IST

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले से जुड़ी फाइलों के साथ डीजीपी और मुख्य सचिव को भी तलब किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने मामले से जुड़ी फाइलों के साथ डीजीपी और मुख्य सचिव को भी तलब कियाअदालत ने राज्य पुलिस को तत्काल अंकिता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने के दिए निर्देशखंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया

रांची:झारखंड के दुमका में हुई अंकिता सिंह की मौत के मामले को लेकर राज्य के कई जिलों में उबाल की स्थिती है। कई संगठन अंकिता की हत्या के आरोपी शाहरुख को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। 

इसी बीच निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा है कि ऐसे दोषियों को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए। इस बीच अंकिता की मौत के मामले में एसआईटी अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं, हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। अदालत ने राज्य के गृह सचिव और डीजीपी को तलब किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले से जुड़ी फाइलों के साथ डीजीपी और मुख्य सचिव को भी तलब किया है। 

इसके साथ ही अदालत ने डीजीपी और दुमका एसपी को निर्देश दिया है कि तत्काल अंकिता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए। साथ ही कहा कि जल्द से जल्द अनुसंधान कर इस मामले में चार्जशीट दाखिल करें। खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया। हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि यह घटना अमानवीय है। 

प्रशासन को ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। खंडपीठ ने सरकार से सवाल किया कि क्या देवघर में बर्न वार्ड नहीं है? कोर्ट ने कहा कि देवघर में एम्स है। क्या वहां ऐसी घटनाओं में घायल मरीजों के इलाज के लिए इंतजाम हैं? देवघर स्थित एम्स में बर्न वार्ड है या नहीं? सरकार से इस मामले में कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

इस बीच, एडीजी मुख्यालय एमएल मीणा ने बताया कि मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में हर नजरिए से जांच जारी है। उन्होंने बताया कि अंकिता की हत्या का मामला काफी गंभीर है, इसलिए जांच के लिए बनाई गई एसआईटी की निगरानी पुलिस अधीक्षक करेंगे। 

आज सीआईडी के डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय जांच दल दुमका में अंकिता के घर पर पहुंचा। टीम में सीआईडी, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और फिंगर प्रिंट ब्यूरो के सदस्य शामिल हैं। इस संबंध में डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि हमलोग साक्ष्य जमा करने आये हैं। जिसे बाद में कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। साक्ष्य जमा किये जा रहे हैं। पीड़ित परिवार के घर की सुरक्षा बढा दी गई है। 

वहीं, शहर में धारा 144 अब भी बरकरार है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घर के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती है। बीते 23 अगस्त को घटी इस विभत्स घटना के बाद परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती की है।

बता दें कि एकतरफा प्यार में विफल रहने के बाद शाहरूख हुसैन नामक युवक ने 23 अगस्त, 2022 को पेट्रोल छिड़कर उसके ही घर में ही जला दिया था। बेहद गंभीर स्थिति में उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के क्रम में रविवार को अंकिता की मौत हो गयी।

टॅग्स :Jharkhand High Courtdumka-acझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला