लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Cyber ​​Crime: थाईलैंड, लाओस और कंबोडिया चलो और लाखों में कमाओ, वसीम खान और यमुना कुमार राणा अरेस्ट, बेरोजगार युवाओं को नौकरी का प्रलोभन

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2024 15:24 IST

Jharkhand Cyber ​​Crime: सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच में एक पीड़ित के परिवार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे तफ्तीश में जुटी तब चौंकाने वाला मामला खुलासा हुआ। झांसा देकर कंबोडिया, थाईलैंड एवं लाओस जैसे देशों में ले जाया जाता है।झारखंड के युवाओं को साइबर ठगी का काम करवाया जाता था।

रांचीः साइबर अपराध को अंजाम दिलवाने के लिए झारखंड में बेरोजगार युवकों की तस्करी किए जाने का खुलासा हुआ है। झारखंड सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच ने तस्करी रैकेट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार सीआईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि झारखंड के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का प्रलोभन देकर लाओस और कंबोडिया जैसे मुल्कों में तस्करी कर ले जा जाता था और फिर उनसे वहां जबर्दस्ती साइबर अपराध करवाया जाता है। इस संबंध में सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच में एक पीड़ित के परिवार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था।

जब सीआईडी की क्राइम ब्रांच की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी तब चौंकाने वाला मामला खुलासा हुआ। जांच में यह पता चला है कि कंबोडिया, थाईलैंड, लाओस जैसे देशों के साइबर अपराधियों ने झारखंड में अपने कुछ एजेंट तैयार कर रखे थे। झारखंड के एजेंट के माध्यम से ही बेरोजगार युवाओं को विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर कंबोडिया, थाईलैंड एवं लाओस जैसे देशों में ले जाया जाता है।

दूसरे देश में जाकर झारखंड के युवाओं को साइबर ठगी का काम करवाया जाता था। क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो विदेशी साइबर अपराधियों ने झारखंड के वैसे सभी युवाओं के पासपोर्ट और दूसरे तरह के पहचान पत्र अपने पास जब्त कर लिए थे। मजबूरन युवाओं को साइबर ठगी का काम करना पड़ता था।

सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर अपराध में इस्तेमाल के लिए युवाओं की तस्करी करने वाले दो एजेंटों वसीम खान और यमुना कुमार राणा को गिरफ्तार किया है। वसीम खान झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला है, जबकि यमुना कुमार राणा कोडरमा का रहने वाला है।

गिरफ्तार साइबर एजेंटों के पास से कई आपत्तिजनक साक्ष्य, लेनदेन से संबंधित पासबुक, चेक बुक, लैपटॉप और विदेश भेजे गए लोगों के बायोडाटा, पासपोर्ट और वीजा का विवरण बरामद किया गया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार पीड़ितों को झारखंड से वियतनाम और थाईलैंड के रास्ते कंबोडिया भेजा जाता है।

विदेश पहुंचने पर पीड़ितों को स्कैम सेंटर में बाकायदा प्रशिक्षित किया जाता है। उन्हें व्हाट्सएप इंस्टाग्राम, फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने, व्हाट्सएप चैट के माध्यम से आकर्षक इन्वेस्टमेंट ऑफर के साथ-साथ साइबर ठगी के लिए लोगों से कैसे संपर्क करना है, इसकी ट्रेनिंग दी जाती है।

भारत से तस्करी कर ले जाए गए लोगों को डरा धमका कर बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच जांच में और भी कई तथ्यों के सामने आने की संभावना है। कहा जा रहा है कि इसका नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है, जो अन्य राज्यों से जुड़ा हो। क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला