लाइव न्यूज़ :

रांची: एक की परिवार से सात लोगों के मिले शव, पहुंची फॉरेंसिक टीम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2018 13:38 IST

देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया था। अभी इस घटना को एक महीने का समय भी नहीं हुआ है कि इसी तरह की एक और घटना सामने आई है।

Open in App

रांची, 30 जुलाई: देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया था। अभी इस घटना को एक महीने का समय भी नहीं हुआ है कि इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। खबर के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। 

रांची के कांके थाना इलाके के बोड़या में कोल्ड स्टोरेज के पास एक की परिवार के सात लोगों के शव सोमवार को मिले हैं। ये शव बहुत ही रहस्यमयी स्थिति में मिले हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। फिलहाल घटना सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

खबर के मुताबिक मौके पर कांके थाना प्रभारी और पुलिस के आला अधिकारी  पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया है और टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। कहा जा रहा है कि पूरा परिवार घर में किराए पर रह रहा था और सभी लोग मृत पाए गए हैं। पुलिस को शवों को लेकर संदेह है। मृ्त्यु का कारण फिलहाल पुलिस तो समझ नहीं रहा है। उसको ये हत्या नहीं लग रही है। प

इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे परिवार का इस तरह से एक साथ शव मिलने का कारण समझ से परे है। लोगों का कहना है कि परिवार का उनकी जानकारी में किसी से कोई विवाद भी नहीं था। ऐसे में परिवार ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कहीं ये घटना भी बुराड़ी की तरह की तो नहीं है।  इससे पहले हाल ही में  दिल्ली के बुराडी में बीते दिनों एक परिवार के 11 लोगों की सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया था। 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :झारखंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?