लाइव न्यूज़ :

झारखंड के रांची में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड, परिवार के सात लोगों ने इस वजह से की खुदकुशी

By एस पी सिन्हा | Published: July 30, 2018 1:23 PM

Jharkhand Suicide Case Similar to Burari Case Delhi: घटना रांची के कांके इलाके के बोडया में घटी है, जहां सभी लोगों का शव किराये के उस घर में मिला है, यहां यह परिवार रहता था।

Open in App

रांची, 30 जुलाई: दिल्‍ली के बुराडी जैसा मामला झारखंड की राजधानी रांची में सामने आया है। जहां राजधानी रांची में बिहार के एक हीं परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या कर ली है। घटना रांची के कांके इलाके के बोडया में घटी है, जहां सभी लोगों का शव किराये के उस घर में मिला है, यहां यह परिवार रहता था। आशंका जताई जा रही है कि सभी ने खुदकुशी कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालों में पांच वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता के मुताबिक शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी का कारण सामने आ रहा है। परिवार पैसे की परेशानी के चलते किराया भी नहीं दे पा रहा था। हालांकि अन्य बिन्दुओं पर भी जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में ये खुदकुशी का मामला लग रहा है। 

जानकारी के अनुसार यह परिवार दीपक झा का था। वह गोदरेज कंपनी में काम करते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं चल रही थी। मरने वालों में दीपक झा, उनकी पत्‍नी, माता-पिता और दो बच्‍चे शामिल हैं. इनमें एक बच्ची की उम्र 4-5 साल, जबकि बेटे की उम्र एक साल से कुछ ज्यादा है।

एसएसपी गुप्ता ने कहा कि फॉरेंसिक साइंस की टीम के आने के बाद पता चलेगा कि इनकी मौत कैसे हुई। हालांकि, एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बाकी लोग बिस्तर पर पडे थे। मकान मालिक ने बताया कि भागलपुर के रहने वाले दीपक झा और उसका परिवार कर्ज में डूबा था। कई महीने से उनका किराया भी नहीं दिया। परिवार की मौत का खुलासा तब हुआ, जब दीपक की बेटी को स्कूल ले जाने के लिए वैन आया। 

स्कूल वैन के चालक ने हॉर्न बजाया तो कमरे से कोई बाहर नहीं आया। इस पर मकान मालिक के घर का बच्चा उसे बुलाने के लिए चला गया। उसने जो देखा उसके बारे में परिवार के लोगों को बताया। लोगों ने खिडकी से देखा तो वहां का मंजर देखकर सब सन्न रह गये। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कांके के थाना प्रभारी दल-बल के साथ वहां पहुंच गये। 

मकान मालिक जो सेना से रिटायर हैं, उन्होंने बताया कि दीपक कोई फैक्ट्री लगाना चाहता था। उनसे भी कुछ कर्ज ले रखा था। उसके पिता रेलवे से रिटायर हुए थे। उन्होंने बताया कि दीपक और उसका परिवार कर्ज में डूबा था। पूरा परिवार चिंतित रहता था। रविवार की रात उनके बीच किसी तरह का झगडा नहीं हुआ, ऐसा पडोसी भी बताते हैं। दीपक अपने माता-पिता, पत्नी, दो बच्चों और छोटे भाई के साथ यहां रहता था। दीपक गोदरेज कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। 

छोटे भाई रुपेश झा की शादी नहीं हुई थी। उसके पास कोई स्थायी नौकरी भी नहीं थी। हालांकि, वह प्राइवेट जॉब करता था। दीपक और रुपेश के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं, जबकि बाकी लोगों के शव बिस्तर पर पडे मिले। यहां बता दें कि इससे पहले हजारीबाग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया था कि कर्ज में दबे इस परिवार ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, जांच के दौरान हत्या की आशंका भी व्यक्त की गई थी। इस मामले की जांच अब भी जारी है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :झारखंडबुराड़ी कांडदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेBook Jaati Mat Puchho: अंशुमन भगत की नई पुस्तक 'जाति मत पूछो' हुआ प्रकाशित, पाठकों में क्रेज

भारतझारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के छठे सम्मन को भी किया नजर अंदाज, चले गए दुमका, देखते रह गए ईडी के अधिकारी

क्राइम अलर्टDhiraj Sahu IT RAID: गिनती जारी, 360 करोड़ रुपये बरामद, एकल कार्रवाई में ‘अब तक की सबसे अधिक’ जब्ती, कांग्रेस राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के परिसरों पर तलाशी

भारतED summons:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी, ईडी ने 12 दिसंबर को पेश होने को कहा, जारी किया गया छठा नोटिस

राजस्थाननोटों का खजाना छुपाने वाले Dheeraj Sahu congress और Rahul gandhi के कितने क़रीबी हैं. #dheerajsahu

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNIA raids: कर्नाटक में बेल्लारी, बेंगलुरु, महाराष्ट्र में अमरावती, मुंबई, पुणे, झारखंड में जमशेदपुर, बोकारो के अलावा दिल्ली में 19 ठिकानों पर छापेमारी, आईएसआईएस के आठ आतंकी अरेस्ट, जानें

क्राइम अलर्टSheikhpura Crime News: थाना से महज 200 मीटर दूरी पर लूट, 2 करोड़ से अधिक का सोना और 2 लाख नकद लेकर फरार, पुलिस को भनक नहीं!

क्राइम अलर्टPatna Crime News: नकली सोना देकर गोल्ड लोन लेकर 55 लाख रुपया हड़पा, बीओआई मैनेजर धीरज कुमार महाराज ने 16 जालसाज खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया

क्राइम अलर्टPriya Singh Case: IAS का बेटा था शादीशुदा झूठ बोलकर दूसरी लड़की को प्रेमजाल में फंसाया

क्राइम अलर्टAgra Crime News: नानी ही नाती से कराती थी धंधा, होटल पर छापेमारी कर देह व्यापार की चंगुल में मुक्त कराई गई किशोरी ने कहा-ऑटो रिक्शा चालक कमीशन के बदले ग्राहक लेकर आता था...