लाइव न्यूज़ :

झारखण्ड: 16 वर्षीय लड़की को गैंगरेप के बाद जिंदा जला देने के दो आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 5, 2018 09:37 IST

चतरा पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय लड़की के संग चार लोगों ने बलात्कार किया। लड़की ने पंचायत में शिकायत की तो अभियुक्तों पर जुर्माना लगाया गया। पंचायत के फैसले के बाद अभियुक्तों ने लड़की के घर में घुसकर उसे जिंदा जिला दिया।

Open in App

चतरा, 5 मई: झारखण्ड पुलिस ने एक 16 वर्षीय लड़की के सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जला देने के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गाँव का मुखिया भी शामिल है। घटना झारखण्ड के चतरा जिले के राजा तेंदुआ गाँव की है। लड़की के परिजनों के अनुसार गाँव के चार लोग लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गये और घर से 60 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ अपने घर वालों को बताया और पंचायत में शिकायत की। 

पंचायत ने अपने फैसले में आरोपियों पर 50 हजार रुपये जुर्माने लगाते हुए उनसे 100 बार उठक-बैठक करायी। पंचायत के फैसले बाद पाँच लोग लड़की के घर में घुसकर उसके माता-पिता की पिटाई करने के बाद लड़की को जिंदा जला दिया। पुलिस ने मृत लड़की का पोस्टमार्टम कराया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गये थे।

नोएडाः बदमाशों ने सास-बहू को बंधक बनाकर घर लूटा, सास के साथ बलात्कार

पुलिस आईजी आशीष बत्रा ने मीडिया को बताया था कि बलात्कार के दोषी युवक पंचायत के फैसले के बाद पंचायत सदस्यों और लड़की के परिजनों से उलझ पड़े थे और लड़की के घर जाकर उसमें आग लगा दी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पुलिस एफआईआर में घन्नू भुइयाँ और दूसरे लोगों ने लड़की के घर में आग लगा दी।

बलात्कार से बचने के खाई में कूदी युवती, प्रेमी पीछे से कूदा, लूटरों ने लाश को भी नहीं बख्‍शा

लड़की आरोपियों के डर से घर के अंदर छिपी हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने केरोसीन का तेल छिड़कर घर में आग लगायी थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार लड़की की माँ ने अपनी बेटी को आग से बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उनके संग मारपीट की और उनका हाथ तोड़ दिया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने