बलात्कार से बचने के खाई में कूदी युवती, प्रेमी पीछे से कूदा, लूटरों ने लाश को भी नहीं बख्‍शा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 1, 2018 07:20 PM2018-05-01T19:20:15+5:302018-05-01T19:20:15+5:30

पुलिस को सन्देह है कि युवती के साथ पहले आरोपियों ने दुष्कर्म किया फिर दोनों की हत्या कर दी। तीन आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिये है एक फरार है।

Rape and murder case in Madhya Pradesh's Mahu bused | बलात्कार से बचने के खाई में कूदी युवती, प्रेमी पीछे से कूदा, लूटरों ने लाश को भी नहीं बख्‍शा

बलात्कार से बचने के खाई में कूदी युवती, प्रेमी पीछे से कूदा, लूटरों ने लाश को भी नहीं बख्‍शा

इन्दौर, 01 मई (रिपोर्ट- मुकेश मिश्र): मध्य प्रदेश में लूट के आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने पांच महीने पहले गायब एक युवक-युवती की हत्या का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने युवती से बलात्कार की कोशिश की। युवती उनसे बचने के चक्कर में खाई में कूद गई। पीछे-पीछे युवक ने भी खाई में छलांग लगा दी। दोनों की लाश को छुपाने के लिए उन्होंने बडे़-बडे़ पत्थरों के नीचे दबा दिया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर दोनों की लाश बरामद कर ली है। लाशें कंकाल में तब्दील हो चुकी थी। पुलिस को सन्देह है कि युवती के साथ पहले आरोपियों ने दुष्कर्म किया फिर दोनों की हत्या कर दी। तीन आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिये है एक फरार है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू नागेन्द्र सिंह ने बताया कि बडगोंदा थाने क्षेत्र के बमानिया कुंड इलाके में एक लूट की घटना हुई थी। जिसकी तफ्तीश पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी तफ्तीश में पुलिस ने आड़ा-पहाड़ क्षेत्र के दो बदमाशों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा था। बदमाशों ने उस क्षेत्र में लूट की वारदातें करने का खुलासा किया। इस दौरान उनसे पुलिस को पांच महीने पहले महू से गायब हिमांशु सेन (धारा नाका) और श्रेया जोशी (कोदरिया) के बारें में जानकारी मिली। बदमाशों ने बताया कि दोनों बमानिया कुंड इलाके में घुमने आये थे। इस दौरान उनकी नज़र लड़की पर पड़ी। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने कब्जे में ले ली। वे युवती के साथ दुष्कर्म करना चाहते थे।

युवती उनसे बचने के दौरान खाई में गिर गई। युवक भी उसे बचाने के चक्कर में खाई में कूद गया। जिससे दोनों की मौत हो गयी। लाश को छिपने के लिए उन्होंने खाई में पत्थरों के नीचे दबा दिया। पुलिस ने दोनों की लाश बरामद कर ली है। लाश कंकाल में तब्दील हो गयी थी। पुलिस ने लाश को ढूंढ़ने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। पुलिस को संदेह है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसके बाद बदमाशों ने दोनों की हत्या कर लाशें छिपा दिया। फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने दोनों कंकालों को लैब के लिए भेज दिया है। वही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ेंः मध्य प्रदेशः हॉस्टल के कमरे में मेडिकल छात्रा से प्रोफेसर ने किया रेप

घरवाले समझ रहे थे भागकर कर ली होगी शादी

पांच माह से लापता श्रेया और हिमांशु के घरवाले यही मान रहे थे कि दोनों ने भाग कर शादी कर ली है। कुछ समय बाद वे घर लौट आयेंगे। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उनके साथ अनहोनी हो चुकी है।

Web Title: Rape and murder case in Madhya Pradesh's Mahu bused

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :rapeरेप