लाइव न्यूज़ :

चतरा नाबालिग रेप-मर्डर: 16 वर्षीय लड़की के बलात्कार और जलाकर मारने के 14 आरोपी गिरफ्तार, 6 अभी फरार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 5, 2018 11:38 IST

घटना झारखण्ड के चतरा जिले के राजा तेंदुआ गाँव की है। लड़की के परिजनों के अनुसार गाँव के चार लोग लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गये और घर से 60 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App

चतरा, 5 मई:  झारखण्ड पुलिस ने एक 16 वर्षीय लड़की के सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जला देने के 14 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गाँव के मुखिया और पंचायत सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामलों के छह अभियुक्त अभी फरार हैं। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। 

घटना झारखण्ड के चतरा जिले के राजा तेंदुआ गाँव की है। लड़की के परिजनों के अनुसार गाँव के चार लोग लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गये और घर से 60 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ अपने घर वालों को बताया और पंचायत में शिकायत की। पंचायत ने अपने फैसले में आरोपियों पर 50 हजार रुपये जुर्माने लगाते हुए उनसे 100 बार उठक-बैठक करायी। पंचायत के फैसले बाद पाँच लोग लड़की के घर में घुसकर उसके माता-पिता की पिटाई करने के बाद लड़की को जिंदा जला दिया।

नोएडाः बदमाशों ने सास-बहू को बंधक बनाकर घर लूटा, सास के साथ बलात्कार

मामला चतरा जिले के ईटखोरी जिले का है। पुलिस ने मृत लड़की का पोस्टमार्टम कराया।  पुलिस आईजी आशीष बत्रा ने मीडिया को बताया था कि बलात्कार के दोषी युवक पंचायत के फैसले के बाद पंचायत सदस्यों और लड़की के परिजनों से उलझ पड़े थे और लड़की के घर जाकर उसमें आग लगा दी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पुलिस एफआईआर में घन्नू भुइयाँ और दूसरे लोगों ने लड़की के घर में आग लगा दी।

बलात्कार से बचने के खाई में कूदी युवती, प्रेमी पीछे से कूदा, लूटरों ने लाश को भी नहीं बख्‍शा

लड़की आरोपियों के डर से घर के अंदर छिपी हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने केरोसीन का तेल छिड़कर घर में आग लगायी थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार लड़की की माँ ने अपनी बेटी को आग से बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उनके संग मारपीट की और उनका हाथ तोड़ दिया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?