लाइव न्यूज़ :

जमुई में मामा-भांजी ने दी जान, प्रेम घरवालों को नहीं था मंजूर, ट्रेन के सामने कूदे, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2021 20:07 IST

बिहार के जमुई एवं चौरा रेलवे स्टेशन के बीच कटौना हॉल्ट के निकट की है जहां जमुई-झाझा रेलवे पटरी पर एक युवती व एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला.

Open in App
ठळक मुद्देशव की पहचान टाउन थानाक्षेत्र के लठाने गांव निवासी मामा-भांजी के रूप में हुई है.एक ही गांव के रहने वाले जुली और गोविंद के रूप में की गई है. दोनों की उम्र 20 और 22 साल बताई जा रही है. घटना का पता तब चला जब मंगलवार की सुबह पेट्रोलिंग के लिए गए गैंगमैन को ट्रैक पर शव दिखा.

पटनाः बिहार के जमुई जिले में घर वालों ने रिश्ते का विरोध किया तो आज ट्रेन के आगे कूदकर एक प्रेमी जोडे़ ने खुदकुशी कर ली.

घटना जमुई एवं चौरा रेलवे स्टेशन के बीच कटौना हॉल्ट के निकट की है जहां जमुई-झाझा रेलवे पटरी पर एक युवती व एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला. शव की पहचान टाउन थानाक्षेत्र के लठाने गांव निवासी मामा-भांजी के रूप में हुई है.

मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई

दोनों एक ही गांव के रहने वाले जुली और गोविंद के रूप में की गई है. दोनों की उम्र 20 और 22 साल बताई जा रही है. घटना का पता तब चला जब मंगलवार की सुबह पेट्रोलिंग के लिए गए गैंगमैन को ट्रैक पर शव दिखा, जिसके बाद मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई.

पुलिस ने इस मामले में प्रेस प्रसंग में आत्महत्या की बात बताई है. युवक का गर्दन जिस तरह से कटा है वह ट्रेन से नहीं, और शरीर का जो भाग रेलवे पटरी पर है वह सही सलामत है. युवती का भी वही हाल है, पटरी पर पड़ा शरीर सही सलामत है, लेकिन गर्दन कटा हुआ है. मौके पर पहुंची जीआरपी जमुई एवं मलयपुर थानाध्यक्ष ने मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लठाने गांव निवासी गोविंदा तांती(21) पिता उमेश तांती और जूली कुमारी (19 ) पिता लक्ष्मी तांती के रूप में बताया. 

परिजनों को शव की शिनाखत के लिए घटनास्थल पर बुलाया था

उपस्थित पुलिसकर्मियों ने दोनों के परिजनों को शव की शिनाखत के लिए घटनास्थल पर बुलाया था. परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच लाश की शिनाख्त की. बताया जाता है कि आज सुबह जमुई रेलवे पुलिस को सूचना मिली की जमुई-झाझा रेलखंड के कटौना जोगी-जखराज हाल्ट के पोल संख्या 387/ 5 के समीप एक युवक और युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ है. सूचना के बाद रेलवे तथा मलयपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार युवक का शव डाउन एवं अप रेलखंड के बीच जबकि युवती का शव अप लाइन के बगल में पाया गया. दबी जुबान ग्रामीण बताते हैं युवक एवं युवती रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे. इसकी वजह से दोनों के प्रेम प्रसंग का विरोध परिजन कर रहे थे.

सोमवार को दोनों प्रेमी युगल घर छोड़कर फरार हो गए

यही कारण सोमवार को दोनों प्रेमी युगल घर छोड़कर फरार हो गए और आज सुबह दोनों के खुदकुशी की खबर परिजनों को मिली. इस संबंध में डीएसपी डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है. पुलिस मृतक के परिजन से बात कर रही है.

मामले की छानबीन कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी. परिजनों का कहना है कि दोनों रिश्ते में मामा भांजी थी और आपस में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस कारण परिजन इसका विरोध कर रहे थे. परिजनों के विरोध के कारण दोनों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे दी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए