लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुरः प्रेमी के साथ पत्नी शिल्पी मुखर्जी बना रही थी संबंध, पति साहेब मुखर्जी ने घर पर बेरहमी से की हत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2025 17:19 IST

Jamshedpur: पति साहेब मुखर्जी ने घर पर ही बेरहमी से हत्या कर दी। अंजाम देने के बाद सुंदरनगर थाना क्षेत्र में नंदूप के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बनाते पकड़ा था, मार डाला।पुलिस ने शिल्पी मुखर्जी के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर पुलिस को साहेब मुखर्जी का शव रेलवे ट्रैक से मिला है।

Jamshedpur: झारखंड में जमशेदपुर जिले के परसुडीह नामो टोला में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के साथ पत्नी को संबंध बनाते देख पति ने पहले उसकी हत्या कर दी और फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, परसुडीह के नामो टोला निवासी 34 वर्षीय शिल्पी मुखर्जी पोटका सीएससी में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। पति साहेब मुखर्जी ने घर पर ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद साहेब मुखर्जी ने सुंदरनगर थाना क्षेत्र में नंदूप के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

साहेब मुखर्जी ने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बनाते पकड़ा था, जिसके बाद उन्होंने उसे मार डाला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। परसुडीह पुलिस ने शिल्पी मुखर्जी के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सुंदरनगर पुलिस को साहेब मुखर्जी का शव रेलवे ट्रैक से मिला है।

शिल्पी मुखर्जी के भाई अमित कुमार ने बताया कि उन्हें साहेब की मां से उनके दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे परसुडीह पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बहन की शादी 4 साल पहले हुई थी और इस घटना के पीछे का सही कारण किसी को नहीं पता।

वहीं, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि साहेब मुखर्जी ने शिल्पी की गला दबाकर और चाकू से हत्या की थी। उन्होंने बताया कि साहेब ने एक सुसाइड नोट और अपने वॉट्सएप स्टेटस के जरिए पत्नी की हत्या करने और फिर आत्महत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे क्या कारण था? लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

टॅग्स :Railway Policeहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो