लाइव न्यूज़ :

अब नकली ‘आतंकियों' से त्रस्त है कश्मीर, नकली एके-47 और नकली हथगोलों की बरामदगी ने पुलिस को चौंकाया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 7, 2023 15:35 IST

पुलिस ने पुलवामा में एक डाक्टर को खिलौना पिस्तौल दिखा कर लूटने के मामले में आदिल अहमद नामक व्यक्ति को पकड़ा तो उसके कब्जे से लूट का सारा सामान मिल गया।

Open in App
ठळक मुद्देनकली आतंकी को नकली हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।कड़ी पूछताछ हुई तो उसने अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

जम्मूः कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के साथ साथ नकली आतंकियों का बोलबाला होने लगा है। दूसरे शब्दों में कहें तो अब नकली आतंकी, नकली हथियारों के साथ परिदृश्य पर छाने लगे हैं। आज भी एक ऐसे मामले में एक नकली आतंकी को नकली हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पिछले साल भी ऐसे कई मामले सामने आए थे जबकि उससे पहले भी अतीत में पुलसि और कश्मीरी जनता ऐसे मामलों से त्रस्त हो चुकी है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने पुलवामा में एक डाक्टर को खिलौना पिस्तौल दिखा कर लूटने के मामले में आदिल अहमद नामक व्यक्ति को पकड़ा तो उसके कब्जे से लूट का सारा सामान मिल गया।

कड़ी पूछताछ हुई तो उसने अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। वैसे यह कोई पहला मामला नहीं था जिसमें नकली आतंकियों ने नकली हथियारों के बल पर कश्मीरियों को लूटा था। पिछले साल ही दिसम्बर में ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं।

तीन दिसम्बर को कुलगाम में पांच नकली आतंकी पकड़े गए थे तो 25 दिसम्बर को श्रीनगर से दो नकली आतंकियों को नकली एके-47 राइफलों के साथ पकड़ा गया था। वे कई लोगों को इन खिलौना हथियाारें के बल पर लूट चुके थे। पुलिस द्वारा मुहैया करवाए गए आंकड़ों के मुताबिक, कश्मीर में आतंकवाद के फैलने के साथ ही नकली आतंकी भी फैलने लगे थे।

नकली आतंकी सिर्फ कश्मीर तक ही सीमित नहीं थे बल्कि पूरे प्रदेश में फैले हुए थे। तभी तो वर्ष 2007 में 7 सितम्बर को डोडा में ऐसे ही दो नकली आतंकी पकड़े गए थे तो वर्ष 2018 में एक को अनंतनाग मंें पकड़ा गया था।

सबसे मजेदार लूट नकली आतंकियों की वर्ष 2018 में 30 अप्रैल को सामने आई थी जब उन्होंने अपने एक दोस्त की मंगेतर को ही लूट लिया था। बाद में सभी नकली आतंकी पकड़े गए थे जिनके पास से नकली एके-47 और नकली हथगोलों की बरामदगी ने पुलिस को चौंका दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?