लाइव न्यूज़ :

Jalgaon Murder: 12वीं पास लड़के से बेटी ने की शादी तो पिता बना कातिल, पूर्व CRPF जवान ने बेटी को उतारा मौत के घाट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2025 20:32 IST

Jalgaon Murder: अविनाश का पुणे के ससून जनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Open in App

Jalgaon Murder: महाराष्ट्र के जलगांव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी अपनी बेटी की हत्या करने वाला सीआरपीएफ का सेवानिवृत्त अधिकारी 12वीं पास व्यक्ति से उसकी शादी को लेकर नाराज था। पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए मंगलवार को यह जानकारी दी। किरण मांगले (50) ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से शनिवार रात बेटी तृप्ति वाघ (24) की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके पति अविनाश वाघ को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना उस समय हुई जब वे उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपड़ा तहसील में अविनाश की बहन के हल्दी समारोह में शामिल होने गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मांगले के बेटे निखिल मांगले को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपने पिता के साथ अपराध स्थल पर गया था।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद आस-पास के लोगों ने किरण मांगले की पिटाई की, जिसके बाद उसे जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसे ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर रखा गया है। अविनाश का पुणे के ससून जनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि अविनाश की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने किरण और निखिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या से संबंधित धारा और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :Jalgaon Policeक्राइमहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल